फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kartik Aaryan and kriti sanon will seen in Luka Chuppi with Pankaj Tripathi

'लुका-छुपी' करके कुंवारे युवाओं को मकान दिलाने में मदद करेंगे कार्तिक-कृति

Thu, 13 Dec 2018 10:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Dec 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan and kriti sanon will seen in Luka Chuppi with Pankaj Tripathi
Kartik Aaryan and Kriti Sanon - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन इन दिनों अपने करिअर में व्यस्त हैं और अगली फिल्म लुका छुपी को लेकर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म में दोनों यूपी के युवा बने हैं, यह खबर तो पहले ही थी परंतु अब बता चला है कि उनके रोल फिल्म में स्थानीय टीवी पत्रकारों के हैं। निर्माता दिनेश विजन की यह फिल्म मार्च 2019 में रिलीज होगी। इसका पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की यह पहली फिल्म है। 
विज्ञापन


कार्तिक और कृति भी पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। दिनेश ने हाल में मीडिया से बातचीत में बताया कि एक बार फिर वह कॉमर्शियल और कंटेंट का मिक्स लेकर आ रहे हैं। उन्होंने माना कि स्त्री की सफलता ने लुका छुपी जैसी फिल्म बनाने को उत्साहित किया है। यह फिल्म फिर से छोटे शहर की कहानी है। कहानी मथुरा में केंद्रित है। यह बताएगी कि कैसे छोटे शहरों में भी अविवाहित युवाओं को किराये पर मकान मिलने में मुश्किलें आने लगी हैं। 
विज्ञापन


फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक रीयल इस्टेट एजेंट के रोल में हैं, जिसकी शॉप का नाम बेबी डॉल रहता है। वह एक कुंवारे युवा के किरदार में हैं, जो शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं। वही कार्तिक-कृतिका को सच-झूठ बोल कर मथुरा में मकान दिलाने में मदद करते हैं और इसी दौरान कहानी में ट्विस्ट भी आता है। निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म बरेली की बर्फी में पंकज और कृतिका पिता-पुत्री के किरदार में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed