फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karni sena leader surjeet singh rathore arrested by mumbai police female model made serious allegations

Surjit Singh Rathore: करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार, मॉडल से छेड़छाड़ करने का लगा है गंभीर आरोप

Sat, 21 Jan 2023 12:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Jan 2023 12:05 PM IST
सार

महिला मॉडल ने सुरजीत सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
karni sena leader surjeet singh rathore arrested by mumbai police female model made serious allegations
सुरजीत सिंह राठौर - फोटो : Social media

विस्तार

करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को आज मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुरजीत सिंह पर एक मॉडल से छेड़खानी करने और उन्हें परेशान करने के कई गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल, एक महिला मॉडल ने सुरजीत सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, इस मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस ने सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

karni sena leader surjeet singh rathore arrested by mumbai police female model made serious allegations
सुरजीत सिंह राठौर - फोटो : Social media

इस मामले में मुंबई पुलिस ने कहा है कि करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को एक मॉडल की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। सुरजीत पर आईपीसी की धारा 354 (ए) (डी), 500,509,501,67 के तहत बांगुर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप के पीएम मोदी वाले बयान पर कसा तंज, पूछा- ऑडियंस अब भीड़ है?

विज्ञापन
विज्ञापन

karni sena leader surjeet singh rathore arrested by mumbai police female model made serious allegations
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

सुरजीत सिंह राठौर फिल्म उद्योग से भी जुड़े हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी वह काफी चर्चा में रहे थे। दरअसल, सुरजीत सिंह ने दावा किया था कि वह 15 जून 2020 को रिया चक्रवर्ती को कपूर हॉस्पिटल के शव गृह में लेकर गए थे, जहां पोस्टमार्टम के बाद सुशांत का शव रखा गया था। अखिल भारतीय राजपूत करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर ने बताया था कि सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू उनके करीबी हैं। साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और निर्माता संदीप सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Bollywood: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां दिखती हैं एक-दूसरे की हमशक्ल, आप भी देख कर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन

karni sena leader surjeet singh rathore arrested by mumbai police female model made serious allegations
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

सुरजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था, 'संदीप सिंह इस मामले के मास्टरमाइंड हैं। मैंने उनसे कहा कि नीरज को आने दो। इस पर वह मुझसे बोले कि नहीं, मैं सुशांत का दोस्त हूं। मुझसे बदतमीजी से बात की। वह एंबुलेंस में सुशांत का शव लेकर अस्पताल गए थे और सब को दिशा निर्देश दे रहे थे। उनसे पूछताछ की जानी चाहिए। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने संदीप सिंह से भी पूछताछ की थी।

Kim Sharma: फिल्मों से ज्यादा अफेयर्स के चलते चर्चा में रहीं किम शर्मा, कई बड़े स्टार्स को कर चुकी हैं डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed