फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karni sena is ready to watch padmaavat before release

करणी सेना 'पद्मावत' देखने के लिए हुई तैयार, लेकिन रख दी ये बड़ी शर्त

Tue, 23 Jan 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
karni sena is ready to watch padmaavat before release

फिल्म 'पद्मावत' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करणी सेना ने फिल्म 'पद्मावत' को लेकर संजय लीला भंसाली के उस प्रस्ताव को मान लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि करणी सेना पहले 'पद्मावत' देखे, उसके बाद ही कोई फैसला ले। लेकिन आपको बता दें कि उन लोगों ने इसे लेकर एक बड़ी शर्त भी रख दी है। करणी सेना ने कहा कि ये फिल्म जब तक वह लोग नहीं देखेंगे तब तक न तो इसे देखने देंगे और न ही रिलीज होने देंगे। 

विज्ञापन


पढ़ेंः 'पद्मावत' विरोध के बीच पहली बार रणवीर सिंह ने खेला दांव, खिलजी का ये रूप खत्‍म कर सकता है विवाद

विज्ञापन

वहीं करणी सेना के प्रमुख लोकेंद्र सिंह कल्वी ने कहा है कि 28 दिसंबर को सेंसर बोर्ड ने तीन इतिहासकार और जानकारों को ये फिल्म दिखाई दी लेकिन तीनों ने कहा कि इसे बैन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि करणी सेना को 4 राज्यों के अलावा बाकी राज्यों ने भी बैन के लिए प्रस्ताव भेजा है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज को अब केवल चार दिन ही बचे हैं लेकिन इसी के साथ फिल्म का विरोध प्रदर्शन भी जमकर नजर आ रहा है। हरियाणा के गुरुग्राम से लेकर करणी सेना अब एनसीआर के नोएडा पहुंच गई है। यहां पर उन्होंने लोगों से मारपीट की और पुलिस की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed