फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karnataka High Court grants bail to actor Darshan Pavithra Gowda other accused in Renukaswamy murder case

Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक्टर दर्शन को राहत, HC ने अन्य आरोपियों को भी दी जमानत

Fri, 13 Dec 2024 03:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Dec 2024 03:14 PM IST
सार

Renukaswamy Murder Case: रेणुका स्वामी मर्डर केस में अभिनेता दर्शन को राहत मिली है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।

विज्ञापन
Karnataka High Court grants bail to actor Darshan Pavithra Gowda other accused in Renukaswamy murder case
एक्टर दर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेणुका स्वामी मर्डर केस में अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को जमानत मिल गई है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने अभिनेता को जमानत दे दी है। दर्शन के अलावा पवित्रा व अन्य आरोपियों को भी कोर्ट ने जमानत दे दी है।

विज्ञापन

क्या है मामला?
इस साल जून में बेंगलुरू में एक फ्लाईओवर पर 33 साल के ऑटो चालक रेणुका स्वामी को मृत पाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि रेणुका अभिनेता दर्शन का प्रशंसक था। दिनेश के कहने पर उसे किडनैप किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या की गई। रेणुका की मौत इसलिए हुई, क्योंकि वह दर्शन की महिला दोस्त पवित्रा गौड़ा को परेशान कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीट-पीटकर हुई रेणुका की हत्या
इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस ने अभिनेता दर्शन, उनकी दोस्त पवित्रा सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारी की। रेणुका के कथित मर्डर की वारदात बेंगलुरू के पट्टनगेरे गांव में हुई। रेणुका की हत्या पीट-पीटकर हत्या की गई। फिर दर्शन को रेणुकी का मौत की जानकारी उनके व्हाट्एप पर दी गई थी। शव को ठिकाने लगाने के सभी कामाक्षीपाल्या पहुंचे और वहां जाकर रेणुका के शव को नाले के पास फेंका गया था। आरोपी ने मामले को घुमाने के लिए थाने में जाकर सरेंडर किया और इसे 30 लाख रुपये को लेकर हुए विवाद की तरह पेश किया।

विज्ञापन

पुलिस ने लगाया सच का पता
इस केस की जांच में पुलिस को आरोपियों की बातों पर भरोसा नहीं हुआ। आगे की जांच में सच का पता चला। पुलिस ने मामले में दर्शन, पवित्रा समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने कबूला कि उन्हें उन्हें रेणुका की हत्या के लिए 30 लाख रुपये दिए गए थे। इसमें 5 लाख उन्हें एडवांस में दे दिए गए थे।
Allu Arjun Arrested: भारी पड़ी अल्लू अर्जुन को अपने फूफा की नाराजगी, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से नहीं मिली मदद

एक्टर दर्शन मर्डर केस के मास्टरमाइंड?
पुलिस जांच में पता चला कि इस मर्डर केस में मास्टरमाइंड दर्शन हैं। 8 जून को रेणुका को धोखे से किडनैप किया, फिर बेंगलुरू के कामाक्षीपाल्या इलाके में एक शेड में रखकर टॉर्चर किया गया। आखिर में रेणुका को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। दर्शन को इस मामले में जेल भेजा गया। इस बीच ऐसी खबरें आईं कि वहां दर्शन को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। इसकी जांच की गई और जेल विभाग के उच्च अधिकारियों को तलब किया गया है।
Allu Arjun Arrest Viral Video: डायलॉग लिखी टीशर्ट पहन, मुस्कुराकर चाय की चुस्की लेते गिरफ्तार हुए अल्लू अर्जुन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed