फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karisma Kapoor Talks about Social Media says actors are easily recognized now We had slog out to get noticed

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने गिनवाए सोशल मीडिया के फायदे, अपने समय में हुई असुविधाओं को याद कर कही यह बात

Wed, 08 Mar 2023 09:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Mar 2023 09:14 PM IST
सार

हाल ही में, करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया के इस दौर पर अपनी बात रखते हुए बताया कि आज के समय में सितारे आसानी से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहते हैं।

विज्ञापन
Karisma Kapoor Talks about Social Media says actors are easily recognized now We had slog out to get noticed
karisma kapoor - फोटो : instagram

विस्तार

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी फिल्मों को लेकर आज भी दर्शकों के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। करिश्मा 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। उनकी फिल्में देखने का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में, करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया के इस दौर पर अपनी बात रखते हुए बताया कि आज के समय में सितारे आसानी से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहते हैं।

विज्ञापन

Karisma Kapoor Talks about Social Media says actors are easily recognized now We had slog out to get noticed
karisma kapoor - फोटो : instagram

सोशल मीडिया को बताया आसान प्लेटफॉर्म
करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बारे में बताते हुए कहा, ‘आज आप इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के साथ इतनी आसानी से पहचाने जाते हैं। हमारे जमाने में हमें फैंस का ध्यान आकर्षित करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे डेविड जी की सभी फिल्में करने में उतना ही मजा आया, जितना यश जी और श्याम जी के साथ काम करने में मजा आया। यह एक अलग समय था और मैं कह रही थी कि हर फिल्म खास थी।’

Mrs Undercover: वीमेंस डे पर महिला केंद्रित फिल्म को लगा तगड़ा झटका, थिएटर नहीं OTT पर आएगी मिसेज अंडरकवर

विज्ञापन
विज्ञापन

Karisma Kapoor Talks about Social Media says actors are easily recognized now We had slog out to get noticed
karisma kapoor - फोटो : instagram

फिल्मों को माना मील का पत्थर
करिश्मा से जब पूछा गया कि उनकी फिल्म में उनका पसंदीदा किरदार कौन सा था। इसपर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी प्रत्येक फिल्म को अपने करियर में एक मील का पत्थर मानती हैं। उन्होंने बताया कि आज भले ही किसी स्टार की फिल्म सालों ना आए, लेकिन सोशल मीडिया उसकी पहचान नहीं खोने देता है। सोशल मीडिया किसी को भी जनता के बीच काफी समय तक अपनी पहचान बनाने में सहायता करता है। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो आपके आपकी पहचान खोने नहीं देता है।

Tunisha Sharma Case: शीजान की जमानत पर तुनिशा के चाचा ने कसा तंज, बोले- लग रहा है जैसे जंग जीतकर लौटा

विज्ञापन

Karisma Kapoor Talks about Social Media says actors are easily recognized now We had slog out to get noticed
karisma kapoor - फोटो : instagram

इस वेबसीरीज में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्मा को आखिरी बार 2020 में वेब सीरीज मेंटलहुड में देखा गया था, जहां उन्होंने एक सिंगल मदर की भूमिका निभाई थी। अब करिश्मा काफी दिनों के बाद ब्राउन वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, जिसे अभिनय देव ने निर्देशित किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed