{"_id":"655dbb3d0e6aae920c064b0f","slug":"karishma-tanna-husband-varun-bangera-and-tv-actor-samir-kochhar-duped-1-3-crore-rupee-mumbai-police-filed-case-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा और अभिनेता समीर कोचर के साथ हुई करोड़ों की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Fraud: करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा और अभिनेता समीर कोचर के साथ हुई करोड़ों की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस
Wed, 22 Nov 2023 01:57 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:57 PM IST
सार
करिश्मा तन्ना, वरुण बंगेरा और समीर कोचर ने एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट फर्म के मालिक और इसे चलाने वाले दंपति के खिलाफ कथित तौर पर 1.3 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
करिश्मा तन्ना, वरुण बंगेरा और समीर कोचर
- फोटो : Social media
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा और टीवी अभिनेता समीर कोचर के साथ ठगी का मामला सामने आया है। करिश्मा तन्ना, वरुण बंगेरा और समीर कोचर ने एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट फर्म के मालिक और इसे चलाने वाले दंपति के खिलाफ कथित तौर पर 1.3 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। मामले में दंपति के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बांद्रा में फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
सितारों के साथ हुई ठगी
इस मामले में पुलिस ने कहा कि प्रोनीत प्रेम नाथ और उनकी पत्नी अमीषा पर 2022 में बांद्रा में अपने निर्माण स्थल पर एक फ्लैट बेचने के नाम पर शिकायतकर्ता के परिवार से 1.03 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, कोचर और करिश्मा तन्ना के पति वरुण बंगेरा ने 2020 में अपनी शादी के बाद प्रोनीत नाथ और उनकी पत्नी अमीषा से बांद्रा पश्चिम के पाली इलाके में दो फ्लैट खरीदने का फैसला किया था।
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyay: पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर बनेगी फिल्म, उज्ज्वल चटर्जी करेंगे निर्देशन
विज्ञापन
पहले ही बिक चुका था फ्लैट
समीर कोचर ने एक करोड़ 95 लाख रुपये और वरुण बंगेरा ने 90 लाख रुपए में फ्लैट खरीदा। इसके लिए समीर ने 58 लाख 50 हजार रुपये और वरुण ने 44 लाख 66 हजार रुपये का भुगतान किया, इसके बाद जून 2023 में आरोपियों ने कहा कि वे फ्लैट नहीं बेचना चाहते, लेकिन पता चला कि संबंधित फ्लैट पहले ही बिक चुका है।
Phool Aur Kaante: 'फूल और कांटे' की रिलीज को 32 साल पूरे, अजय देवगन ने साझा कीं फिल्म से जुड़ी यादें
पुलिस ने दर्ज किया केस
वहीं अब इस मामले में मुंबई की अंधेरी पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 और 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच चल रही है, जिसके लिए अधिक जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
Bollywood: इन सितारों ने किराए पर दिए हैं अपने आलीशान घर, फिल्मों के साथ यहां से भी करते हैं करोड़ों की कमाई