फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karishma Kapoor Son In Shakti Movie Jai Gidwani Is Now A Millionaire In Spain

करोड़ों का मालिक बना करिश्मा कपूर का ‘बेटा’, एक्टिंग से अलविदा बोलकर बना बिजनेसमैन; डॉलर में कर रहा मोटी कमाई

Tue, 12 May 2026 08:16 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 12 May 2026 08:16 PM IST
सार

Karishma Kapoor Son In Shakti Movie: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की फिल्म ‘शक्ति’ में उनके बेटे का रोल निभाने वाला बच्चा आज बड़ा बिजनेसमैन बन गया है और डॉलर में कमाई कर रहा है। जानिए कौन हैं वो।

विज्ञापन
Karishma Kapoor Son In Shakti Movie Jai Gidwani Is Now A Millionaire In Spain
जय गिडवानी और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘शक्ति’ फिल्म में करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उनका एक बेटा भी था, जो आज बड़ा बिजनेसमैन बन गया है और डॉलर में कमाई कर रहा है। आइए जानते हैं कौन था वो बच्चा, आज कहां है वो और क्या कर रहा है? 

विज्ञापन

इस फिल्म में किया था चाइल्ड एक्टर का रोल
‘शक्ति’ फिल्म को 20 सितंबर 2002 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर, शाहरुख खान और संजय कपूर जैसे एक्टर्स लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन बाद में इसे क्लासिक फिल्मों में गिना जाने लगा। 

विज्ञापन


ये है बच्चे का नाम 
इन लीड एक्टर्स के अलावा एक बच्चा भी था, जिसने करिश्मा कपूर के बेटे का किरदार निभाया था और अपनी मासूमियत और सादगी से खूब तारीफें बटोरीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में राजा का किरदार निभाने वाले बच्चे का नाम जय गिडवानी है। बड़ी बात ये रही कि इस फिल्म के बाद जय ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और इसके बाद कोई फिल्म नहीं की। 

भारत छोड़ इस देश में कर रहा मोटी कमाई
जय ने कुछ समय बाद भारत भी छोड़ दिया और अब वे स्पेन के ग्रैन कैनारिया में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे वहां एक बड़े बिजनेसमैन बन चुके हैं और मोटी रकम कमाते हैं। बता दें कि जय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर वे अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर करते रहते हैं। तस्वीरों में देखने से पता चलता है कि जय वहां काफी बेहतर जिंदगी बिता रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jai Gidwani (@mrjaigidwani)

विज्ञापन

‘शक्ति’ फिल्म के बारे मेंं 
‘शक्ति’ साल 2002 में रिलीज हुई एक हिंदी एक्शन फिल्म है। इस फिल्म को कृष्णा वामसी ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं शाहरुख खान, दीप्ति नवल, ऋतु शिवपुरी, अनुपम श्याम और प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने सपोर्टिंग रोल निभाए थे।

ये भी पढ़ें- Seerat Kapoor: कौन हैं सीरत कपूर? फैन ने बताया 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी' तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया ऐसा जवाब

फिल्म की कहानी इमोशन, ड्रामा और एक्शन से भरपूर है, जिसमें एक मां की अपने बच्चे के लिए जद्दोजहद और संघर्ष को दिखाया गया है। अपने दमदार अभिनय और कहानी की वजह से यह फिल्म आज भी दर्शकों के बीच याद की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed