{"_id":"08b7cbdcf1ff861a843422d15172301f","slug":"kareena-shoots-despite-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर ने तपते बदन की शूटिंग ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर ने तपते बदन की शूटिंग
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sun, 18 May 2014 07:29 AM IST
विज्ञापन
करीना कपूर के इस काम से उनके विरोधी भी प्रभावित हो सकते हैं। सैफ अली पता नहीं कैसी प्रतिक्रिया दें?
विज्ञापन
करीना कपूर अपने काम के प्रति बेहद गंभीर है, और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में बुखार के बावजूद भी उन्होंने शूटिंग जारी रखी। इन दिनों वह अजयदेवगन के साथ फिल्म 'सिंघम 2' की शूटिंग कर रही है।
एक सूत्र ने बताया, "हाल ही में करीना की तबियत ठीक नही थी और उन्हें मियादी बुखार हो गया था। लेकिन क्योंकि शूटिंग शेट्टी की पसंदीदा जगह यानी गोआ में गुरुवार को होनी थी इसीलिए करीना ने बिना शिकायत किये गोआ के लिए फ्लाइट पकड़ी और बिना एक भी दिन आराम किये शूटिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
फिल्म में अजय देवगन जो कि रोहित के पसंदीदा अभिनेता है, उनके साथ करीना की जोड़ी दिखाई देगी। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।