फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena reacts to Malaika’s shout out Is there a time we aren't twinning

सोशल मीडिया: मलाइका अरोड़ा ने करीना के साथ साझा की तस्वीर, अभिनेत्री ने किया यह कमेंट

Thu, 27 Jan 2022 03:01 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 27 Jan 2022 03:01 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा द्वारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की गई एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। यह फोटो मूल रूप से एक पैपराजी अकाउंट द्वारा पोस्ट की गई थी। जब करीना और मलाइका अरोड़ा दोनों को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया था।
 

विज्ञापन
Kareena reacts to Malaika’s shout out Is there a time we aren't twinning
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा द्वारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की गई एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। यह फोटो मूल रूप से एक पैपराजी अकाउंट द्वारा पोस्ट की गई थी। जब करीना और मलाइका अरोड़ा दोनों को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखा गया था। दरअसल, बुधवार को करीना ने अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और करण जौहर के साथ मनीष मल्होत्रा के घर पर सुकून भरी दोपहर का लुत्फ उठाया। जहां उन्हें पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया और उनकी तस्वीरें भी खींची गईं। 

विज्ञापन


अब यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक पैपराजी ने अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी व बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की तस्वीरों का एक कोलाज भी साझा किया था। जिसमें दोनों ने ही काले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। अभिनेत्री और डांसर मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट को साझा करते हुए लिखा "क्या कोई समय है जब हम प्यार नहीं करते हैं।" उनकी इस पोस्ट पर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने प्रतिक्रिया दी है। उनकी इस  पोस्ट को करीना कपूर खान ने फिर से साझा करते हुए इस पर 'लक्ष्य' यानी गोल लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इन तस्वीरों को मनीष मल्होत्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था जिन पर फैंस ने जमकर टिप्पणियां दी थीं।  गौरतलब है कि करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed