{"_id":"980ad7e97cceaae6b8dac6f60ab148b9","slug":"kareena-kapoor-will-be-in-singham2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय हो गई 'सिंघम2' की हीरोइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तय हो गई 'सिंघम2' की हीरोइन
अमर उजाला,मुंबई
Updated Fri, 06 Dec 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
रोहित शेट्टी 'सिंघम2' बनाने के लिए तैयार हो गए हैं। यही नहीं उन्होंने फिल्म की हीरोइन का नाम भी फाइनल कर लिया है।
विज्ञापन
सुनने में आ रहा था कि करीना कपूर इस फिल्म की हीरोइन बनना चाहती हैं। वह रोहित की काफी अच्छी दोस्त हैं और 'गोलमाल' सीरीज में उनके साथ काम कर चुकी हैं।
लेकिन बाद में ये पता चला कि रोहित करीना को फिल्म में नहीं लेना चाह रहे। इस अफगाह ने काफी जोर पकड़ा जिस पर रोहित ने अपनी सफाई दी और इन सब को बेकार की बातें बताया।
अब सच्चाई सामने आ गई है। रोहित ने फाइनली करीना को ही फिल्म में हीरोइन बनाना तय किया है। फिल्म में उनके साथ अजय देवगन होंगे।
पहले ये भी खबर थीं कि रोहित सिंघम2 अभी नहीं बनाना चाह रहे। लेकिन इसके सीक्वेल के लिए काफी संजीदा हैं।