{"_id":"652a57a8204996f8c50ae8d4","slug":"kareena-kapoor-recalls-aamir-khan-looking-apologetic-and-dejected-post-laal-singh-chaddha-failure-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता से निराश हो गए थे आमिर, करीना कपूर ने मैसेज भेजकर दी थी हिम्मत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Kapoor: 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता से निराश हो गए थे आमिर, करीना कपूर ने मैसेज भेजकर दी थी हिम्मत
Sat, 14 Oct 2023 02:31 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:31 PM IST
सार
हाल ही में करीना कपूर ने कहा कि 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद उन्होंने आमिर खान को 'माफी मांगते' काफी निराश होते हुए देखा।
विज्ञापन
करीना कपूर-आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करीना कपूर इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में शुमार हैं। बेबो को ओटीटी पर रिलीज हुई अपनी पहली फिल्म 'जाने जां' के लिए काफी तारीफें मिलीं। अभिनय और फिल्मों के अलावा करीना कपूर तमाम मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी बात रखती नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता पर अपनी चुप्पी तोड़ी। बता दें कि आमिर खान की इस फिल्म में करीना कपूर भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
इवेंट में हुई थी दोनों सितारों की मुलाकात
हाल ही में करीना कपूर ने कहा कि 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद उन्होंने आमिर खान को 'माफी मांगते' काफी निराश होते हुए देखा। लाल सिंह चड्ढा की बॉक्स ऑफिस विफलता पर बात करते हुए करीना कपूर ने कहा कि वह आमिर खान से नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) इवेंट में मिली थीं। करीना ने कहा कि ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले आमिर को उन्होंने इस तरह देखा। बेबो ने आगे कहा कि उन्होंने आमिर खान से कहा कि वह किसी भी रिश्ते, दोस्ती या एक्टर को इस हिसाब से जज नहीं करती हैं, कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है या असफल।
विज्ञापन
Sultan Of Delhi Review: हॉट वेब सीरीज के कंपटीशन में हॉटस्टार, सुपर्ण व मिलन ने लगाया डिज्नी के नाम को बट्टा
विज्ञापन
मैसेज कर दी थी दिलासा
करीना कपूर ने आगे कहा, 'मैंने उन्हें व्हॉट्सएप पर कहा कि आप ऐसा महसूस मत करिए कि हम हार गए, हम हारे नहीं हैं। हमने एक खूबसूरत फिल्म बनाई है और हमारी दोस्ती और हमारा प्यार इसकी बॉक्स ऑफिस सफलता से निर्धारित नहीं होगा।'
KBC 15: अमिताभ बच्चन ने चैनल से की पोजिशन में बदलाव की सिफारिश, होस्ट की बजाय बिग बी ने मांगा यह पद
बेबो ने बताई फिल्म की असफलता की वजह
करीना कपूर ने कहा कि फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए आमिर खान पूरी तरह अपने किरदार में ढल गए थे। हो सकता है कि कोविड-19 की वजह से भी इस फिल्म के प्रदर्शन पर असर पड़ा हो, क्योंकि कोविड के हालातों के बाद लोग कुछ इमोशनल देखने की बजाय किसी ऊर्जावान कंटेंट की तलाश में होंगे। करीना ने फिल्म से अपने रूपा के किरदार को लेकर कहा कि यह हमेशा 'आइकॉनिक' किरदार रहेगा।
Joe-Sophie: जो जोनस ने सोफी टर्नर संग तलाक के मामले को किया खारिज, बच्चों की कस्टडी पर हुआ समझौता