फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Sultan Of Delhi Review by Pankaj Shukla Milan Luthria Arnab Ray Suparn Varma Tahir Anjumm Anupriya Vinay Mouni

Sultan Of Delhi Review: हॉट वेब सीरीज के कंपटीशन में हॉटस्टार, सुपर्ण व मिलन ने लगाया डिज्नी के नाम को बट्टा

Sat, 14 Oct 2023 12:36 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
Sultan Of Delhi Review by Pankaj Shukla Milan Luthria Arnab Ray Suparn Varma Tahir Anjumm Anupriya Vinay Mouni
सुल्तान ऑफ दिल्ली रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
सुल्तान ऑफ दिल्ली
कलाकार
ताहिर राज भसीन , अंजुम शर्मा , अनुप्रिया गोयनका , मौनी रॉय , मेहरीन पीरजादा , निशांत दहिया और विनय पाठक
लेखक
सुपर्ण एस वर्मा और करण व्यास
निर्देशक
मिलन लूथरिया और सुपर्ण एस वर्मा
निर्माता
नमित शर्मा और रिलायंस एंटरटेनमेंट
रिलीज
13 अक्तूबर 2023
रेटिंग
1/5

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की क्रिएटिव टीम की बौद्धिक लाचारी एक बार फिर वेब सीरीज ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में झलकी है। सीरीज देखकर समझ आता है कि इसे बनाने वालों ने तो कभी दिल्ली की पुरानी तस्वीरें देखी हैं, न दिल्ली के आसपास की आबोहवा और मिट्टी की बनावट समझी है, न ही यहां की बोली समझी है। ठीक से हिंदी तक न लिख पाने वाला कला निर्देशन विभाग आजादी के समय का और फिर उसके 15 साल बाद का हिंदुस्तान क्या ही समझ पाएगा...!! और, उसे समझने की जरूरत भी क्या है जब क्वालिटी चेक नाम की चिड़िया ही ओटीटी के घोंसले से न जाने कब की उड़ चुकी है।

विज्ञापन

Sultan Of Delhi Review by Pankaj Shukla Milan Luthria Arnab Ray Suparn Varma Tahir Anjumm Anupriya Vinay Mouni
सुल्तान ऑफ दिल्ली रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिल्ली की मनोहर कहानियां

किताबों पर फिल्में और वेब सीरीज बनाने का इन दिनों फैशन है और इसमें कोई पीछे रहना नहीं चाहता। लेकिन, किताब कौन सी मुफीद रहेगी, इसका सिरा मुंबई के फिल्मकार हुसैन जैदी की किताबों पर बनी सीरीज से तय कर रहे हैं। ‘डोंगरी टू मुंबई’ टाइप की किताब है ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’। बस यहां कुछ भी असल जिंदगी जैसा नहीं है। बंटवारे के वक्त लाहौर में अपना सब कुछ खो चुका एक बालक अपने पिता के साथ दिल्ली की शरणार्थी बस्ती पहुंचता है। गरीबों का मसीहा बनने के लिए फिल्मी टाइप का अपराध करता है। बड़ा होकर फिर फिल्मी टाइप का जुआ खेलता है। दोस्ती भी करता है तो बहुत ही फिल्मी टाइप से। ये बार बार फिल्मी लिखने का मतलब ये है कि इस सीरीज की पटकथा लिखने वालों ने या तो सलीम जावेद का सिनेमा बहुत ज्यादा देख रखा है या फिर इनका निजी जिंदगी के अपराधियों से वास्ता पड़ा ही नहीं। ये कमी अपराध कथाओं के शोध से पूरी हो सकती थी लेकिन जब ओटीटी वालों को अपने ब्रांड की पड़ी नहीं है तो सीरीज बनाने वाले तो वैसे भी इन दिनों बस प्रोजेक्ट पास करा रहे हैं। दक्षिणा चढ़ा रहे हैं और माल छाप कर डिलीवर कर दे रहे हैं।

Vicky Kaushal: 'भारतीय सेना की वर्दी पहनना और सैम मानेकशॉ का किरदार निभाना एक जिम्मेदारी है', बोले विक्की कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन

Sultan Of Delhi Review by Pankaj Shukla Milan Luthria Arnab Ray Suparn Varma Tahir Anjumm Anupriya Vinay Mouni
सुल्तान ऑफ दिल्ली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सेमी पॉर्न अपराध कथा

वेब सीरीज ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ देखकर लगता है कि इसके रचयिता मिलन लूथरिया ने ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में दिल्ली की कोई ‘डर्टी पिक्चर’ घोल दी है। कभी स्टार के शॉपिंग चैनल पर बोली लगाकर माल बेचने वाली अनुप्रिया गोयनका की कद-काठी, रूप-लावण्य पर लोग मोहित रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंने सांवली स्मिता पाटिल बनने की बजाय सांवली सिल्क स्मिता का रूप धरा है और फुल ऑन ‘डर्टी पिक्चर’ दिखाई है। कल ही कहीं पढ़ रहा था सुहासिनी मणिरत्नम का बयान कि कैसे ओटीटी वाले अपनी ग्राहक संख्या बढ़ाने के लिए सेमी पॉर्न सामग्री धड़ल्ले से परोस रहे हैं और तमाम हीरोइनें इसके लिए खुद ही 24 घंटे ‘रेडी ऑन’ मूड में रहती हैं। ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ भी इसी कैटेगरी की सीरीज है। कहानी के नाम पर ज्यादा कुछ है नहीं। बस सेक्स है, अनुप्रिया हैं और मौनी रॉय हैं।

Pankaj Tripathi: 'ओएमजी 2' को नहीं मिली मनचाही सफलता? पंकज त्रिपाठी को फिल्म हिट होने पर भी है यह मलाल

विज्ञापन

Sultan Of Delhi Review by Pankaj Shukla Milan Luthria Arnab Ray Suparn Varma Tahir Anjumm Anupriya Vinay Mouni
सुल्तान ऑफ दिल्ली रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नकली संवादों की नकली सीरीज

मिलन लूथरिया से ज्यादा इस वेब सीरीज के अपराधी सुपर्ण एस वर्मा हैं। पटकथा उन्हीं की लिखी है और निर्देशन में भी उनकी हिस्सेदारी है। दिल्ली के पास ऊसर तो 60 के दशक में हो सकता है लेकिन उधर से जाकर भला कोई हथियारों की तस्करी करेगा ही क्यों? दूसरे मालिक को ‘सेठ’ बोलने की परंपरा मुंबई और गुजरात में है, दिल्ली और यूपी में नहीं। इटावा तक जा पहुंची इस कहानी के सारे सुर ढीले हैं। विनय पाठक को छोड़ दें तो बाकी कलाकार के इसके इतने रंगीले हैं कि विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ याद आने लगती है। वह भी इतनी ही नकली फिल्म थी।

Priyanka Chopra: जो से तलाक के बीच गहराया सोफी टर्नर-प्रियंका का मनमुटाव, इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

Sultan Of Delhi Review by Pankaj Shukla Milan Luthria Arnab Ray Suparn Varma Tahir Anjumm Anupriya Vinay Mouni
सुल्तान ऑफ दिल्ली रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंपटीशन गहना वशिष्ठ की सीरीज से!

वेब सीरीज ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में ताहिर राज भसीन से बढ़िया अदाकारी अनुज शर्मा ने की है। ताहिर को जैसे जैसे काम मिलता जा रहा है, उनके अभिनय की सीमाएं भी दर्शकों को पता चलती जा रही हैं। उनकी कद काठी ऐसी नहीं है कि वह दो अंगुलियों की पिस्तौल बनाएं और दिल्ली में बरसों से धंधा करते आ रहे लोग बस गोली चलने का इंतजार करते रह जाएं। अनुप्रिया गोयनका से शंकरी देवी जैसा कुछ किसी न किसी वेब सीरीज में करने के आसार उनके ‘असुर 2’ जैसी सीरीज में सिर्फ सजावटी सामान बन जाने के बाद से ही दिखने लगे थे, लेकिन ये कारनामा गहना वशिष्ठ जैसा होगा, इसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की हो। कला निर्देशन, वेशभूषा, संवाद, निर्देशन के साथ साथ ये वेब सीरीज संगीत के मामले में भी पैदल है। ऐसा लगता है जैसे ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ का बचा हुआ स्टॉक म्यूजिक यहां इस्तेमाल कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed