फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan wishes Singham Again Director Rohit Shetty on social Media deets inside

Rohit Shetty: करीना कपूर ने खास अंदाज में रोहित शेट्टी को दी जन्मदिन की बधाई, फोटो साझा कर कही यह बात

Thu, 14 Mar 2024 05:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Mar 2024 05:48 PM IST
सार

सिंघम अगेन के अलावा करीना क्रू में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ तब्बू और कृति सेनन भी हैं। यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan wishes Singham Again Director Rohit Shetty on social Media deets inside
करीना कपूर, रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। करीना ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए रोहित को शुभकामनाएं दीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई स्टोरी में वे रोहित शेट्टी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Chhota Bheem and The Curse of Damyaan: छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयान का टीजर रिलीज, इस दिन पर्दे पर होगी रिलीज

विज्ञापन

करीना ने खास अंदाज में दी बधाई

तस्वीर के साथ करीना ने निर्देशक के लिए एक खास नोट भी लिखा। करीना ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे, रोहित। आप अकेले हो जिसके लिए मैं चॉपर पर बैठूंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आपसे प्यार है। करीना का यह नोट दोनों के बीच के बॉन्डिंग को दर्शाता है। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह दिखेंगे। वहीं, अर्जुन कपूर इस फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी ने 14 फरवरी को अर्जुन का पहला लुक जारी किया था, जिसे देख दर्शक भी हैरान रह गए थे। 
Robyn Bernard: 'जनरल हॉस्पिटल' फेम रोबिन बर्नार्ड का निधन, 64 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन

क्रू में आएंगी नजर 

सिंघम अगेन के अलावा करीना क्रू में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ तब्बू और कृति सेनन भी हैं। यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर पिछले महीने जारी किया गया था। इस फैमिली ड्रामा से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है।
Jai Shri Ram: सेंसर का हिंदी फिल्म से जय श्री राम हटाने का आदेश, बोकाडिया बोले, मर जाऊंगा पर इसे नहीं हटाऊंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed