{"_id":"5c08a600bdec2241a73a78f0","slug":"kareena-kapoor-khan-wants-good-content-web-series-like-sacred-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ के काम से इंस्पायर हुईं करीना कपूर, फिल्में छोड़ अब करना चाहती हैं वेब सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैफ के काम से इंस्पायर हुईं करीना कपूर, फिल्में छोड़ अब करना चाहती हैं वेब सीरीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अच्छे कंटेंट की वेब सीरीज मिलती है तो वह जरूर उसका हिस्सा बनना चाहेंगी। दरअसल, करीना कपूर खान का इशारा पति सैफ अली खान की सुपरहिट वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की ओर है।
मीडिया से सवाल-जवाब के बीच जब करीना कपूर खान से वेब सीरीज में काम करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'अगर मुझे सेक्रेड गेम्स जैसी कोई वेब सीरीज मिलती है जिसका कंटेंट अच्छा हो तो मैं जरूर उसमें काम करना चाहेंगी।' सैफ अली खान की तारीफ करते हुए करीना कपूर ने कहा कि सैफ को इस वेब सीरीज करने के बाद काफी तारीफ मिली। भारत में हर किसी ने उनके अभिनय को पसंद किया है।
गौरतलब है कि करीना कपूर खान नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली वेब फिल्म 'मोगली: लीजेंड ऑफ द जंगल' में अपनी आवाज दे रही हैं। करीना कपूर खान ‘का’ किरदार की आवाज में सुनाई देंगी। बात करें नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की तो इसका पहला सीजन इसी साल रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
इसमें सैफ अली खान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज हुआ है। इसको दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसका दूसरा सीजन अगले साल तक नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाएगा।