बाजार में आई 'करीना' नाम की दवाई, चौंकाने वाला है इसका फायदा
जीरो फिगर के लिए नही खाई कोई 'गोली'
एक मेडिकल कंपनी के करीना के जीरो फीगर को लेकर किये गये दावे पर करीना कपूर खफा हैं। उन्होने ऐसी किसी दवा के इस्तेमाल से मना किया है जो वजन घटाती हो।
मेडिकल कंपनी का कहना है कि उसकी दवा के इस्तेमाल से ही करीना ने जीरो फीगर हासिल किया है। कंपनी का दावा है कि उसकी दवा से करीना ने 13 किलो वजन कम किया।
करीना ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मन बनाया है। उन्होने कंपनी पर 20 करोड़ का मुकदमा करने की ठानी है। अपने फिल्मी कामों में व्यस्त करीना का कहना है कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है और कानूनी टीम इस पर आगे के कदम पर विचार करेगी।