फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor Khan and Son Taimur ali khan beautiful picture viral on social media

सोशल मीडिया: करीना की बेटे तैमूर के साथ ये तस्वीर जीत लेगी आपका दिल, देखिए वायरल फोटो

Fri, 09 Jul 2021 02:09 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 09 Jul 2021 02:09 PM IST
सार

  • मां करीना के साथ चिपके नजर आए तैमूर 
  • करीना और तैमूर की तस्वीर ने जीता प्रशंसकों का दिल 
  • तैमूर और करीना की तस्वीर हुई सोशल मीडिया पर वायरल 

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan and Son Taimur ali khan beautiful picture viral on social media
तैमूर अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

विस्तार

तैमूर अली खान का जबसे जन्म हुआ है तबसे ही वो लगातार सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अपनी मम्मी करीना कपूर के साथ नन्हे नवाब तैमूर अली खान जब भी बाहर निकलते हैं तो पपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैप्चर करने का कोई मौका नहीं छोड़ता। सोशल मीडिया पर नन्हे तैमूर के कई प्रशंसक हैं जो लगातार उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं। चार साल के तैमूर की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि उनके नाम का एक डॉल भी बनाया गया था। हालांकि अब तैमूर बाहर निकलते हुए बहुत ही कम नजर आते हैं, लेकिन करीना कपूर खान अक्सर तैमूर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान और तैमूर अली खान की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

विज्ञापन


अपनी मां करीना कपूर से चिपके नजर आए तैमूर 

करीना और तैमूर की ये जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इसे देखने के बाद प्रशंसकों का दिल पूरी तरह से पिघल गया। इन तस्वीरों पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल तैमूर अली खान की ये तस्वीर उनके एक फैन क्लब ने साझा की है। इस तस्वीर में तैमूर अली खान लेटे हैं और अपनी मां करीना कपूर खान के गले से चिपके हुए हैं। करीना भी अपने बेटे को पूरा दुलार कर रही हैं। मां और बेटे के अटूट बंधन को दर्शाती इस तस्वीर को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं और साथ ही यह तस्वीर किसी को भी भावुक कर सकती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Taimur Ali Khan (@taimurupdates)

Kareena Kapoor Khan and Son Taimur ali khan beautiful picture viral on social media
तैमूर अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram

हिल स्टेशन की है तैमूर-करीना की ये तस्वीर 
 

इस तस्वीर को बहुत ही करीब से लिया गया है। तस्वीर में नन्हें तैमूर कंबल में लिपटे हुए हैं और करीना ने उन्हें अपनी बांहो में लिया हुआ है और दोनों ही सामने कैमरा देखकर पोज कर रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लगता है कि यह किसी हिल स्टेशन की तस्वीर है जहां थोड़ी सर्दी पड़ रही है। तस्वीर में तैमूर का हेयरस्टाइल देखते ही बनता है। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए फैन क्लब ने लिखा, 'हेलो फ्रेंड्स आपका दिन शुभ हो। सुरक्षित रहिए और मास्क पहनिए।'

करीना-तैमूर की तस्वीर को देखकर पिघला प्रशंसकों का दिल

करीना कपूर खान और तैमूर की तस्वीर देखकर प्रशंसकों का दिल पूरी तरह से पिघल गया। हर कोई इस पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहा है। एक यूजर ने लिखा,'बहुत ही प्यारी तस्वीर बेबो', तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,'दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।' किसी ने लिखा, 'मां और बेटे का प्यार',  तो किसी ने लिखा, 'बहुत खूब खान साहब।' इस तस्वीर पर प्रशंसकों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और साथ ही लोग इस तस्वीर पर दिल वाले इमोजी भेज रहें हैं। तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 में हुआ था। करीना और सैफ अली खान के दो बच्चें हैं। उनके दूसरे बेटे का जन्म फरवरी में हुआ था। तैमूर जितना अधिक सोशल मीडिया पर छाए हैं, उतना ही करीना और सैफ ने अपने दूसरे बेटे को पपराजी से और सोशल मीडिया से दूर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed