फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kareena kapoor is happy after eating panjeri made by Masterchef and Actor Ranveer Brar shares photo

Kareena Kapoor: मास्टर शेफ रणबीर बरार के हाथों की पंजीरी खाकर नाच उठीं करीना, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

Mon, 25 Nov 2024 09:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 25 Nov 2024 09:01 AM IST
सार

Kareena Kapoor: सर्दियों का मौसम लगते ही रणवीर बरार ने करीना कपूर के लिए पंजीरी बनाकर भेजी है। इस पर बेबो ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
Kareena kapoor is happy after eating panjeri made by Masterchef and Actor Ranveer Brar shares photo
करीना कपूर-रणवीर बरार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री करीना खाने-पीने के बेहद शौकीन हैं। इस मामले में वे अक्सर कहती हैं कि वे एक टिपिकल पंजाबी की तरह खाना-पीना पसंद करती हैं। हाल ही में मास्टरशेफ और अब अभिनेता बन चुके रणवीर बरार ने उनके लिए तोहफा भेजा। सर्दियों की दस्तक के साथ रणवीर ने अभिनेत्री को अपने हाथों की पंजीरी भेजी। इसे चखकर करीना कपूर नाच उठीं। खुद उन्होंने इसकी खुशी जताई है।

विज्ञापन

मास्टरशेफ के लिए कही ये बात
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने टिफिन में बड़ी खूबसूरती से रखी पंजीरी की तस्वीर शेयर की है। इसके बराबर में दो मोमबत्ती जल रही हैं। करीना कपूर ने मैसेज लिखा है, 'मोमबत्ती की रोशनी में सर्दियों की शुरुआत का नजारा। लजीज पंजीरी। इसे देखकर मेरे अंदर का पंजाबी नाच उठा है। बहुत शुक्रिया मास्टर शेफ और अब मास्टर एक्टर...'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर बरार का अभिनय डेब्यू
रणवीर बरार और करीना कपूर ने फिल्म  'द बकिंघम मर्डर्स' में साथ काम किया है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीज हुई। इस फिल्म के जरिए करीना कपूर ने बतौर डेब्यू किया। वहीं, रणवीर बरार ने बतौर अभिनेता इस फिल्म से डेब्यू किया है। वे लोकप्रिय सेलिब्रिटी शेफ हैं। वे मास्टरशेफ इंडिया में बतौर जज भूमिका निभाते देखे गए हैं।
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, सोशल मीडिया पोस्ट पर किया क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन

ओटीटी पर देखें 'द बकिंघम मर्डर्स' 
करीना कपूर के अलावा हंसल मेहता ने भी रणवीर बरार की तारीफ की है। हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर रणवीर बरार का शुक्रिया अदा किया है। बात करें  'द बकिंघम मर्डर्स' की तो यह फिल्म इस महीने ओटीटी पर आ चुकी है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे सिनेमाघरों में लगी 'सिंघम अगेन' में नजर आ रही हैं। हालांकि, फिल्म फ्लॉप साबित हुई है। आगामी फिल्मों का जिक्र करें तो मेघना गुलजार की 'दायरा' उनकी झोली में है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed