{"_id":"5ced553e-799c-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"kareena-kapoor-doesn-t-need-bodyguards","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद इसलिए किसी से नहीं डरती करीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के बाद इसलिए किसी से नहीं डरती करीना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौजूदा दौर में हर बड़ी अभिनेत्री जहां अपने बॉडीगार्डस की संख्या बढ़ा रही हैं वहीं बेगम करीना कपूर ने अपने बॉडीगार्ड कम कर दिए हैं। यह बदलाव उन्होंने शादी के बाद किया है। अब उनके पास गार्डस की संख्या बहुत कम हो गयी है। हालांकि सैफ इस बात से चिंतित हैं।
विज्ञापन
करीना कहती हैं कि बॉडीगार्डस के साथ घूमना जानबूझकर अटेंशन पाना से ज्यादा कुछ और नहीं है। मुङो लगता है कि मैं बिना किसी बॉडीगार्ड के भी खुद को सेफ रख सकती हूं। मैं मुंबई को अपना शहर मानती हूं, यही पली बढ़ी हूं। मैं कभी भी यहां खुद को अनसेफ महसूस नहीं करती हूं।
विज्ञापन
करीना ने कहा कि सच कहूं तो ज्यादा बॉडीगार्डस की संख्या मुङो खुद को असहज बना देती है इसलिए मैंने सोचा कि मैं अपनी सिक्योरेटी को थोड़ा कम कर दूं। एक एक्ट्रेस के तौर पर मैं इस बात को अच्छी तरह से जानती हूं कि मुङो पब्लिक से किस तरह से बचकर रहना है। करीना ने कहा कि हालांकि सैफ और मेरी मम्मी क्राइम की बढ़ती हुई घटनाओं से चिंतित हैं और वे चाहते हैं कि मैं अपनी सिक्योरेटी को कम न करूं लेकिन मुङो नहीं लगता कि मुङो इतनी ज्यादा बॉडीगार्डस की जरूरत है।
विज्ञापन