फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kareena kapoor do a item song

'फिल्म नहीं दोस्त के लिए आइटम नंबर'

Mon, 07 Apr 2014 03:08 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor do a item song

करीना कपूर 'दबंग 2' फिल्म में आइटम गीत 'फेविकोल' कर चुकी हैं। यह उनके करियर का आखिरी आइटम गीत माना जा रहा था, लेकिन करीना ने अपनी आइटम विरोधी नीति अपनी दोस्ती की खातिर दरकिनार कर दी है।

विज्ञापन


जब उनकी करीबी सहेली शबीना खान ने उनसे 'गब्बर' फिल्म में एक आइटम गीत करने की बाबत पूछा तो उनकी पहली प्रतिक्रिया 'नहीं' थी।

गब्बर में हैं अक्षय कुमार

kareena kapoor do a item song
लेकिन 'गब्बर' की सह-निर्माता शबीना ने करीना से अपनी आइटम विरोधी नीति तोड़ने का अनुरोध किया। 'गब्बर' में अभिनेता अक्षय कुमार, श्रुति हासन, प्रकाश राज और सोनू सूद हैं।

करीना ने पूछे जाने पर बताया, "मैंने 'गब्बर' में आइटम गीत एक दोस्त के लिए किया। मैं शबीना को ना नहीं कह सकती।"

करीना के दोस्त के मुताबिक, करीना का जी इसलिए भी ललचाया, क्योंकि 'गब्बर' के निर्माता संजय लीला भंसाली को ही उनका रूप और आइटम गीत प्रस्तुत करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास नहीं आया रामलीला का गाना

kareena kapoor do a item song
संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'राम-लीला' में प्रियंका चोपड़ा को लेकर आइटम गीत 'राम चाहे लीला' में जो कमाल कर दिखाया, करीना उससे बहुत प्रभावित हुई थीं।

करीना ने भंसाली की प्रोडेक्शन कंपनी के तहत बनी फिल्म 'राउडी राठौड़' में भी एक अतिथि भूमिका निभाई थी, जिसकी सह-निर्माता शबीना थीं। उस समय करीना भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'राम-लीला' भी करने के लिए तैयार थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed