फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor calls Saif Ali Khan her most favourite person in world Says our fondness for each other evident

Kareena Kapoor: सैफ के साथ फिर स्क्रीन साझा करना चाहती हैं करीना कपूर, खुद जाहिर की इच्छा

Wed, 27 Sep 2023 01:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 27 Sep 2023 01:50 PM IST
सार

करीना ने यह कुबूल किया कि वह सैफ अली खान के साथ फिर से फिल्मों में साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor calls Saif Ali Khan her most favourite person in world Says our fondness for each other evident
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म 'जाने जां' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों और एक्टिंग के अलावा करीना अपनी फैमिली लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों के साथ फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने पति सैफ के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की।

विज्ञापन


अच्छे रिलेशनशिप के लिए दिए टिप्स
करीना कपूर ने कहा कि वह और सैफ एक-दूसरे की कंपनी काफी एंजॉय करते हैं। एक दूसरे के बीच यह बॉन्ड सबसे जरूरी है। करीना ने कहा, 'किसी रिश्ते में या शादीशुदा जिंदगी में सभी जरूरतों को पूरा करने का कोई छिपा हुआ फॉर्मूला नहीं है। इसका सबसे अहम फैक्टर सहजता और प्यार है। सैफ और मेरा एक-दूसरे के लिए प्यार स्पष्ट है। यह काफी महत्व रखता है'।
विज्ञापन

Tiger 3: यशराज की बर्थ एनिवर्सरी पर आया 'टाइगर का मैसेज', जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सैफ को बताया फेवरेट
करीना कपूर के मुताबिक, सैफ उनसे हमेशा कहते हैं कि उन्हें एक-दूसरे को पसंद करना चाहिए। दोनों को हमेशा एक-दूसरे के साथ रहना और आसपास रहना अच्छा लगता है। एक-दूसरे से बातें करना, साथ वक्त बिताना सबकुछ पसंद है। करीना कपूर का कहना है कि सैफ अली खान उनके लिए दुनिया के सबसे पसंदीदा शख्स हैं। करीना ने कहा कि दोस्तों या किसी से भी ज्यादा उन्हें सैफ के साथ ही रहना पसंद है।
International Emmy Awards 2023: नेटफ्लिक्स इंडिया के खाते में आए दो नामांकन, शेफाली शाह-वीर दास ने मारी बाजी

सैफ संग काम करने की जताई इच्छा
करीना ने यह भी कुबूल किया कि वह सैफ अली खान के साथ फिर से फिल्मों में साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। करीना का कहना है कि वह ऐसा इसलिए चाहती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि सैफ अली खान एक शानदार एक्टर हैं। एक कलाकार के रूप में वह और मजबूत हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सैफ अली खान इस बात से वाकिफ हैं कि अब वे दोनों शादीशुदा हैं और उन्हें नहीं लगता कि प्रोफेशनली अब उनका साथ आना काम करेगा या नहीं। ऐसे में साथ फिल्म करने के लिए उन्हें सैफ को राजी करना होगा।
Meezaan Jafri Interview: भंसाली सर ने कहा भीड़ में खड़े हो जाओ, बस मैं बन गया रणवीर सिंह का बॉडी डबल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed