रेस में लौट आईं करीना कपूर खान, कुछ इस तरह से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्धिमानी इसी को कहते हैं। खबर है कि नई हीरोइनों के कारण रेस से बाहर होती जा रही करीना कपूर खान ने संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर का ध्यान आकर्षित कर लिया है।
असल में करीना ने कसम खाई थी कि वह ‘फेवीकोल’ वाले डांस के बाद फिर कभी आइटम नंबर नहीं करेंगी। लेकिन फिल्म ‘गब्बर’ में उन्हें डांस का ऑफर आ गया। करीना ने पहली ही बार में इसे ना कह दिया। फिर कुछ बातों पर गौर करने के बाद वह डांस के लिए राजी हो गईं।
तेजी से आईं कई अभिनेत्रियां
सूत्रों का कहना है कि असल में करीना को यह एहसास हो चुका है कि नई हीरोइनें तेजी से उभर रही हैं और शादी के बाद उन्हें बड़े डायरेक्टरों से काम मांगना पड़ रहा है। ऐसे में जब आगे रह कर उनके पास फिल्म ‘गब्बर’ में नाचने का प्रस्ताव आया तो वह उन्होंने कुछ विचार विमर्श के बाद इसे स्वीकार कर लिया।
हुआ यह कि करीना को मालूम चला की इस फिल्म को भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। करीना को याद आया कि भंसाली ने ‘गोलियों की रासलीलीः राम-लीला’ में प्रियंका चोपड़ा को बहुत ही खूबसूरत तरीके से पेश किया था। आज करीना को ऐसे ही ग्लैमरस अवतार में पर्दे पर दिखने की सख्त जरूरत है।
दीपिका से लिया बदला
इसके अलावा एक खास बात और थी कि संजय लीला भंसाली ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए अभी तक हीरोइन नहीं चुनी है। करीना की नजर मस्तानी के रोल पर बताई जाती है। पहले इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण का नाम आ रहा था।
उन्होंने करन जौहर की ‘शुद्धि’ के लिए ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए यह भूमिका ठुकरा दी। जबकि पहले ‘शुद्धि’ में करीना थी। ऐसे में करीना ‘बाजीराव मस्तानी’ में आकर दीपिका से हिसाब बराबर भी करना चाहती हैं। अब देखना है कि भंसाली ‘गब्बर’ का डांस शूट होने के बाद क्या फैसला लेते हैं? करीना की बुद्धिमानी उन्हें अच्छा नतीजा दिला सकती है।