फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kareena Kapoor And Saif Ali Khan Talk About Getting Pregnant

करीना कब बनेंगी मां, पति सैफ ने दिया इसका जवाब

Tue, 18 Aug 2015 12:32 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:32 PM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor And Saif Ali Khan Talk About Getting Pregnant

सैफ और करीना की शादी के बाद से ही लगातार दोनों से बच्चे को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। सैफ ने इन सवालों का जवाब दिया है। कुछ दिन पहले ही करीना से जब उनके मां बनने के बारे में पूछा गया तो करीना ने इससे इंकार नहीं किया है। करीना कह भी चुकी हैं कि वे मां बनने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


लेकिन लगातार करीना पर हो रही सवालों की बारिश का सैफ ने जवाब दिया है। सैफ लगातार अपनी पत्नी से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर हो रहे सवालों से दुखी हैं। सैफ ने कहा कि उन्हें यह देख कर बहुत दुख होता है, जब किसी अभिनेत्री से उनकी शादी या उनके मां बनने के बारे में सवाल किये जाते हैं।
विज्ञापन


सैफ का कहना हैं कि इन सवालों का मकसद कहीं न कहीं अभिनेत्री को ये बताना होता है कि अब वो फिल्में छोड़कर बच्चे पैदा करें। सैफ ने कहा कि काम के लिए शादीशुदा हीरोइनों का हौंसला बढ़ाने के बजाय रिटायर होने के लिए दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बनना किसी का भी पर्सनल मामला है

Kareena Kapoor And Saif Ali Khan Talk About Getting Pregnant

सैफ अली खान ने कहा कि भले ही किसी हीरोइन के करोड़ो चाहने वाले हों। लेकिन शादी करना या मां बनना उसका निजी मामला है। इसके लिए आप सवाल नहीं पूछ सकते हैं, भले ही आप उस कलाकार की सारी फिल्में देखेते हों।

आमतौर पर ये माना जाता है, कि शादी के बाद अभिनेत्रियों का करियर खत्म हो जाता है। करीना को लेकर भी इसीलिए उनकी शादी के बाद लगातार सवाल किए जाते हैं। हालांकि करीना ने शादी के बाद भी बढ़िया काम किया है।

करीना की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बजरंगी भाईजान ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसलिए उनकी फिल्मों में अभी उनकी कामयाबी पर सवाल उठाया ही नहीं जा सकता है। वहीं सैफ आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'फेंटम' के प्रमोशन में बिजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed