सोशल मीडिया: शाहरुख के समर्थन में करण पटेल, बोले- 'किंग' से बदला लेने के लिए 'प्रिंस' को फंसाना कायरता
करण ने इशारों में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि किंग से बदला लेने के लिए प्रिंस का इस्तेमाल करना सबसे बड़ी कायरता है।
विस्तार
टीवी अभिनेता करण पटेल बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतरे हैं। उन्होंने आर्यन खान के समर्थन में एक पोस्ट लिखा है। करण ने इशारों में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि किंग से बदला लेने के लिए प्रिंस का इस्तेमाल करना सबसे बड़ी कायरता है। आपको बड़ा मुद्दा छिपाने के लिए एक काला धब्बा चाहिए था, आप एक बेटे को चमकने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर सकेंगे, क्योंकि यह उसके जींस में है। करण पटेल ने यह बात हैशटैग #ImWithSRKAAlways के साथ लिखी है।
उन्होंने लिखा कि किंग से बदला लेने के लिए प्रिंंस का इस्तेमाल शर्मनाक है। अपनी पोस्ट को पूरा करने के लिए करण ने जोड़ा, #AfewThousandKilos vs #AnEmptyDuffleBag। शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान इस वक्त न्यायिक हिरासत में है। बुधवार यानी कल आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। इससे पहले आर्यन खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इससे पहले आर्यन खान एनसीबी की कस्टडी में था। आर्यन के साथ एनसीबी ने क्रूज पर रैव पार्टी और ड्रग्स मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक 20 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी हैं।
करण पटेल के साथ ही बॉलीवुड की अन्य हस्तियां भी शाहरुख खान के समर्थन में आई हैं। इससे पहले ऋतिक रोशन को शाहरुख के सपोर्ट में आने पर ट्रोल भी होना पड़ा था। केकेआर ने तो लगातार वीडियो बनाकर शाहरुख और उनके बेटे का समर्थन किया था और एनसीबी पर कई तरह के सवाल खड़े किये थे। वहीं, सिंगर मीका सिंह का भी कहना था कि इतने बड़े जहाज पर एनसीबी को सिर्फ आर्यन खान दिखा..हद है। वहीं, शाहरुख खान ने वकील सतीश मानशिंदे की छुट्टी कर दी है। अब शाहरुख खान ने नए वकील अमित देसाई को हायर किया है। आर्यन खान की बेल के आवेदन को लेकर अमित देसाई कोर्ट में पेश हुए। जमानत याचिका के लिए नोटिस दिए जाने के बाद, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के वकील ने अदालत से कहा कि एजेंसी को जवाब दाखिल करने के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय चाहिए। क्योंकि ड्रग्स मामले में कई जमानत याचिकाएं लंबित हैं।
आर्यन का पक्ष रखते हुए अमित देसाई ने कोर्ट में कहा कि "आर्यन पहले से ही बीते एक हफ्ते से जेल में बंद है। बेल पर सुनवाई जांच पर आधारित नहीं है। मैं बेल के लिए दलील नहीं दे रहा हूं, बस मैं बेल के लिए सुनवाई की तारीख मांग रहा हूं।"