टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नैतिक की भूमिका निभाने वाले एक्टर करण मेहरा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें जमानत भी मिल गई है। उनकी पत्नी निशा रावल ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया था। जमानत के बाद करण ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। एक बातचीत के दौरान करण ने बताया कि ऐसा क्या हुआ था दोनों की लड़ाई पुलिस थाने तक पहुंच गई। करण ने यह स्वीकार किया कि दोनों के रिश्ते में पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। करण ने बताया कि पिछले काफी समय से हम अलग होने की सोच रहे थे लेकिन बात पुलिस तक पहुंच जाएगी, इसका अंदाजा भी नहीं था।
करण ने कहा हमारे बीच चीजों को सुझाने के लिए निशा के भाई रोहित सेठिया भी आए हुए थे। निशा और उनके भाई ने एक एलिमनी अमाउंट मांगा लेकिन वो इतना ज्यादा था कि मैं उसे नहीं दे सकता था। रात 10 बजे फिर हमारे बीच इसी को लेकर बात हुई। तब भी मैंने साफ कहा कि ये मैं नहीं कर सकता। उसके बाद जब मैं कमरे में गया तो निशा पीछे से आ गईं। मैं मां से बात कर रहा था और उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। जोर-जोर से चिल्लाई और मेरे ऊपर थूका, उसके बाद मैंने उनसे कमरे से बाहर जाने को कहा।
2 of 5
करण मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद निशा ने मुझे धमकी देते हुए कहती हैं, देखो अब मैं क्या करती हूं और फिर वो बाहर चली गईं। दीवार पर अपना सिर मारा और सबको बताया कि करण ने मेरे साथ ऐसा किया है। इसके बाद निशा के भाई ने मुझपर असॉल्ट किया। मैंने उनके भाई को कहा मैंने निशा को नहीं मारा है और आप ये घर के कैमरे में चेक कर सकते हो लेकिन कैमरे पहले से ही बंद कर रखे थे।
3 of 5
करण मेहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
जब कैमरे बंद मिले तो मैंने रिकॉडिंग शुरू की और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने भी कुछ नहीं किया क्योंकि वह सच्चाई को समझ रहे थे। उन्होंने कहा अब केस किया है तो जांच होगी और सच जल्द सबके सामने आएगा। निशा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह उन्हें उनके बच्चे से दूर करने की कोशिश कर रही हैं। अपनी गिरफ्तारी पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैं पुलिस स्टेशन में कुछ देर था। पुलिस वालों ने बातचीत की और मेरा पक्ष समझा फिर वहां से मैं अपने दोस्त के घर चला गया।
4 of 5
करण मेहरा और निशा रावल
- फोटो : Instagram
बता दें कि करण और निशा के बीच की केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद करते हैं, ऐसे में यह खबर सभी के लिए एक बड़ा झटका है। बीते दिनों जब एक इंटरव्यू के दौरान निशा से उनके रिश्ते में चल रही खटास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, 'इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। ये सच नहीं है।' न्यूज वेबसाइट ने करण मेहरा से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था।
5 of 5
करण मेहरा और निशा रावल
- फोटो : Instagram
दोनों की मुलाकात साल 2008 में फिल्म 'हंसते हंसते' के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में करण मेहरा बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। एक्टर होने के साथ-साथ करण मेहरा फैशन ग्रेजुएट भी हैं। निशा को देखते ही करण मेहरा को उनसे प्यार हो गया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी। निशा और करण का एक बेटा है कविश।