फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   karan johar wish birthday director ayan mukerji and talk about alia bhatt ranbir kapoor brahmastra boycott

Brahmastra: 'लाल सिंह चड्ढा' का हाल देख 'ब्रह्मास्त्र' के बायकॉट से डरे करण जौहर? पोस्ट में कह डाली ये बात

Mon, 15 Aug 2022 11:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 15 Aug 2022 11:42 PM IST
सार

अयान मुखर्जी के जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है, जिसे देखकर लग रहा है कि वह 'ब्रह्मास्त्र' बायकॉट से डर गए हैं। 

विज्ञापन
karan johar wish birthday director ayan mukerji and talk about alia bhatt ranbir kapoor brahmastra boycott
करण जौहर, ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डायरेक्टर अयान मुखर्जी 15 अगस्त को 39 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने निर्देशक को जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन करण जौहर ने अयान मुखर्जी के लिए जो पोस्ट शेयर किया है, उसे देख फैंस थोड़ा हैरान है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर अयान मुखर्जी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बच्चों की तरह दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ करण ने जो कैप्शन में लिखा, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने अपने कैप्शन में 'ब्रह्मास्त्र' का जिक्र किया है, जिसे देखकर लग रहा है कि करण इस फिल्म के बायकॉट से डर रहे हैं।

विज्ञापन

करण जौहर ने अपने पोस्ट में एक लंबा चौड़ा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'प्यार बहुत मजबूत भावना है। इसे विभाजित किया जा सकता है और फिर बहुत मात्रा में महसूस किया जा सकता है। मैं आपसे प्यार करता हूं। अयान आपके लिए वैसा ही सुरक्षात्मक महसूस करता हूं जैसा कि अपने दोनों जुड़वां बच्चों के लिए। मैं जानता हूं कि पूरे दस साल आपने अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में लगा दिए हैं। मैंने किसी को नहीं देखा कि आपकी तरह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को किसी एक प्रोजेक्ट में इस तरह से समर्पित कर दे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा, 'कल या कहें कि 9 सितंबर हमारे लिए कैसा होगा, इस पर हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं। लेकिन आपके कमिटमेंट और मेहनत पहले ही जीत हो गई है। आप बस उड़ो, हवा में ऊंचे उड़ो, ऊंचा लक्ष्य बनाओ। सपने तभी सच होते हैं जब आप उनमें सच में यकीन करो और मुझे पता है कि आप करते हैं। आपका सपना आपकी मेहनत का प्यार है दुनिया जल्दी देखेगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन

बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पैन इंडिया लेवल पर आ रही इस फिल्म को तीन पार्ट में दर्शकों के बीच पेश किया जाएगा। अयान मुखर्जी फिल्म के निर्देशक हैं और इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन जैसे सितारे एक साथ नजर आएंगे। हालांकि, रिलीज से पहले ही इस फिल्म के मेकर्स को ट्विटर पर बायकॉट की धमकी मिल चुकी है, जो फिल्म के लिए नुकसान वाली बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed