फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar twins picture go viral on internet, watch here

सोशल मीडिया पर वायरल हुई करण जौहर के बच्चों की तस्वीर, असली या नकली ?

Fri, 10 Mar 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Fri, 10 Mar 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
Karan Johar twins picture go viral on internet, watch here
करण जौहर ने जैसे ही अनाउंस किया कि सरोगेसी के जरिए वो दो जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं, वैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और शुभकामनाओं का दौर शुरु हो गया। सभी करण के बच्चों की झलक पाने के लिए बेताब हो गए। अब ये झलक कब देखने को मिलेगी ये तो पता नहीं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर दो बच्चों की तस्वीर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


कहा जा रहा कि ये तस्वीर करण जौहर के जुड़वां बच्चों की है। इस बारे में अभी तक करण जौहर ने खुद कुछ नहीं कहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन बच्चों को करण जौहर के बच्चे बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अब ये तस्वीर असली है या नकली, ये तो पता नहीं, लेकिन इंटरनेट इस वायरल हुई तस्वीर पर खूब चटखारे ले रहा है।

करण जौहर की वसीयत में शाहरुख के बच्चों का नाम ! मामला समझ से परे

Karan Johar twins picture go viral on internet, watch here
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी के बच्चे के जन्म के बाद उसकी इस तरह की तस्वीर वायरल हुई हो। इससे पहले सैफ और करीना के बच्चे की भी नकली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

करण जौहर ने अपने जुड़वां बच्चों का नाम यश और रूही रखा है जो उनके माता-पिता के नाम पर ही है। फिलहाल करण के दोनो बच्चे प्रीमेच्योर हैं जिसके चलते उन्हें दो हफ्तों तक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। दोनों का जन्म 7 फरवरी को हुआ था। करीब एक महीने से दोनों बच्चे अस्पताल में ही पल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed