कॉमेडी नाइट्स में कपिल शर्मा की जगह करण जौहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी चैनल कलर्स के मशहूर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में अब कपिल शर्मा की जगह करन जौहर लेने वाले हैं। अंग्रेजी अखबार डीएनए में छपी खबर के मुताबिक कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इन दिनों स्लिप डिस्क इंजरी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के कारण कमर और गर्दन के पिछ्ले हिस्से में दर्द की शिकायत रहती है।
स्लिप डिस्क इंजरी के चलते कपिल ने कुछ दिनों के लिए अपने शो से किनारा किया है। डीएनए के मुताबिक कलर्स चैनल कपिल शर्मा की जगह फिल्म निर्माता करन जौहर अब इस शो में दिख सकते हैं।
टीवी चैनल कलर्स के एक प्रतिनिधि के अनुसार, कपिल शर्मा इन दिनों स्लिप डिस्क इंजरी से जूझ रहे हैं। इसलिए वह फिलहाल शो होस्ट करने की स्थिति में नहीं हैं। चैनल के पास के पास दो विकल्प हैं या तो वे शो को बंद कर दें या फिर किसी नए होस्ट के साथ शो को जारी रखे। चैनल ने दूसरे विकल्प को चुना है।
करन जौहर के साथ बदला हुआ दिखेगा कॉमेडी नाइट्स
कपिल की जगह करन जौहर के आने पर शो में कुछ बदलाव भी होंगे। इस पर चैनल के प्रतिनिधि का कहना है कि शो में कपिल के परिवार में क्या कोई बदलाव होगा इस पर अभी कोई फैंसला नहीं लिया गया है। लेकिन चैनल क्रिएटीविटी के लिए इसमें कुछ बदलाव कर सकता है।
कॉंमेडियन कपिल शर्मा ने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से एक अलग पहचान बनाई है। कपिल के शो में सलमान, शाहरुख से अक्षय कुमार तक बडे़-बडे़ बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर जरूर पहुंचते हैं।
चैनल के प्रतिनिधि का कहना है कि करन जौहर के अलावा तीन और बॉलीवुड सेलीब्रिटी से चैनल संपर्क में है। करन जौहर का नाम फाइनल कर लिया गया है। जबकि तीन अन्य से बातचीत चल रही है। बॉलीवुड के करन के अलावा और कौन से तीन सितारे है उनके नाम का खुलासा अभी चैनल ने नहीं किया है।
हालांकि करन जौहर कपिल की तरह शो को ऊंचाईयां दे पाते हैं या नहीं इसके लिए तो इंतजार करना होगा। वैसे करन को टीवी के दर्शक 'कॉफी विद करन' में देख चुके हैं।