फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar to kareena celebs extends good wishes to Manish Malhotra for his production 1st film Gustaakh Ishq

मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' पर सेलेब ने दी बधाई, करीना बोलीं- शाबाश माय डार्लिंग

Mon, 10 Nov 2025 07:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Nov 2025 07:27 PM IST
सार

Celebs Reaction On Gustaakh Ishq Trailer: फिल्म 'गुस्ताख इश्क' के जरिए मनीष मल्होत्रा बतौर निर्माता पहली फिल्म बना रहे हैं। आज इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस पर सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
Karan Johar to kareena celebs extends good wishes to Manish Malhotra for his production 1st film Gustaakh Ishq
मनीष मल्होत्रा-गुस्ताख इश्क - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अभिनीत फिल्म 'गुस्ताख इश्क' का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हुआ है। यह फिल्म इसी महीने दस्तक देगी। फिल्म को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपने प्रोडक्शन हाउस 'स्टेज 5' के बैनर तले बना रहे हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद तमाम सेलेब्स ने इस पर रिएक्शन दिया है और मनीष मल्होत्रा को बधाई दी है।

विज्ञापन


करीना बोलीं- 'वेलडन माय डार्लिंग'
करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'वेलडन माय डार्लिंग, मनीष मल्होत्रा। तुम्हारे प्रोडक्शन की पहली फिल्म के लिए पूरी टीम को बहुत बहुत मुबारक। ट्रेलर बहुत प्यार है। ऑल द बेस्ट गाइज'।
विज्ञापन


करण जौहर ने तारीफ में कही ये बात
करण जौहर ने भी 'गुस्ताख इश्क' के ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'क्या कमाल की फिल्म है। गॉर्जियस रोमांस प्रो मैक्स। ऐसी फिल्में दुर्लभ हैं और संगीत के तो क्या ही कहने। विशाल भारद्वाज और गुलजार साहब का मैजिक'।

विज्ञापन

कियारा बोलीं- 'बेसब्री से इंतजार है फिल्म का'
कियारा आडवाणी ने भी ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'जब कई सारे प्रतिभाशाली लोग एक साथ आते हैं, तो एक जादू रच जाता है। इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है'।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने किया विश
अर्जुन कपूर ने भी मनीष मल्होत्रा को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, 'आप जो भी काम करते हैं, उसमें कमाल करते हैं। फिल्म 'गुस्ताख इश्क' उदाहरण है, अभी और भी ऐसी फिल्में आना बाकी हैं'।

कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म में फातिमा और विजय वर्मा के अलावा नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। नसीरुद्दीन शाह एक नामी शायर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, विजय उनके शागिर्द बनेंगे। फातिमा को नसीर की बेटी के रोल में देखा जाएगा। यह फिल्म 25 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन की कमान विभा पुरी ने संभाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed