फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Shared An Old Photo of His Mother And Zeenat Aman Director Wrote Emotional Note

Karan Johar: करण जौहर ने साझा की मां और जीनत अमान की पुरानी तस्वीर, लिखा इमोशनल नोट; सेलेब्स ने किया लाइक

Wed, 28 May 2025 02:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 28 May 2025 02:58 PM IST
सार

हाल ही में करण जाैहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां हीरू जौहर और जीनत अमान की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ अपनी फीलिंग्स भी शेयर की है। जानिए, करण जौहर किन पुरानी यादों का जिक्र कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Karan Johar Shared An Old Photo of His Mother And Zeenat Aman Director Wrote Emotional Note
करण जौहर, हीरू जौहर और जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

विस्तार

करण जौहर अकसर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां हीरू जौहर और एक्ट्रेस जीनत अमान की एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया। इस तस्वीर से जुड़ी यादों को भी करण सोशल मीडिया यूजर के साथ शेयर करते हैं। करण की इस पोस्ट को बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लाइक किया, इस पर रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन

करण जौहर ने साझा की खूबसूरत याद 
इंस्टाग्राम पर करण जौहर ने एक पोस्ट साझा की, जिसमें जीनत अमान और हीरू जौहर नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक बड़ा सा कैप्शन भी करण ने लिखा है, ‘यादें थैरेपी की तरह होती हैं, मैं आपके साथ अपनी एक शानदार याद साझा करना चाहता हूं। मेरी मां और कुछ आंटियां कपड़ों का एग्जीबिशन लगाना चाहती थीं। उन्होंने एक यंग डिजाइन अबू जानी (आज मशहूर डिजाइनर हैं) की मदद ली, एग्जीबिशन को क्यूरेट करने के लिए। यह बात 1981 की है। इस एग्जीबिशन का उद्घाटन जीनत अमान ने किया था क्योंकि मेरी मां ने उन्हें ऐसा करने के लिए अनुरोध किया था। आप ध्यान से देखें तो इस फोटो में मैं भी हूं, जीनत अमान जी को देख रहा हूं। मैंने मां और जीनत अमान जी की तस्वीर को फोटो बॉम्ब (Photobomb)’ कर दिया। इसी एग्जीबिशन से फैशन, फैशन इंडस्ट्री को लेकर मेरे प्यार और लगाव की शुरुआत हुई थी।’ करण जौहर यह भी बताते हैं कि एग्जीबिशन के दौरान हुई टी पार्टी, गपशप को उन्होंने भी खूब एंज्वॉय किया था।  

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Karan Johar: ‘करण जौहर संग डेब्यू वरदान जैसा...’, ‘माय नेम इज खान’ फेम आदर्श ने बताया क्यों खास हैं डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Karan Johar Shared An Old Photo of His Mother And Zeenat Aman Director Wrote Emotional Note
सेलेब्स ने करण जौहर की पोस्ट को किया लाइक - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

करण के दोस्तों-सेलेब्स ने पोस्ट को लाइक किया 
करण जौहर की इस पोस्ट को काजोल ने भी लाइक किया है, रिएक्शन के तौर पर हार्ट इमोजी बनाए हैं। इसके अलावा महिमा चौधरी ने ‘वाह’ लिखा है। हुमा कुरैशी ने भी हार्ट इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन करण जौहर की पोस्ट पर दिया है। कॉमेडियन भारती सिंह ने भी करण जौहर की पोस्ट को लाइक किया है। 

कान फिल्म फेस्टिवल में छा गए करण जौहर 
पिछले दिनों करण जौहर कान फिल्म फेस्टिवल में अपने ड्रेसिंग स्टाइल के कारण छाए रहे। वह फ्रांस फिल्म ‘हाेमबाउंड’ फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म के निर्देशक नीरज घेवान हैं, इस फिल्म की स्टार कास्ट में जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed