{"_id":"6573f3fbc1c993c58d000f56","slug":"karan-johar-praised-konkona-sen-sharma-direction-skills-in-the-mirror-segment-in-lust-stories-2-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: कोंकणा सेन शर्मा की निर्देशन प्रतिभा के कायल हुए करण जौहर, सिनेप्रेमियों को दी ये सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar: कोंकणा सेन शर्मा की निर्देशन प्रतिभा के कायल हुए करण जौहर, सिनेप्रेमियों को दी ये सलाह
Sat, 09 Dec 2023 10:34 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:34 AM IST
सार
करण जौहर ने ये खुलासा किया कि उन्होंने इस सीन को तीन बार रिवाइंड करके देखा। इस सीन ने भावनात्मक स्तर पर उन्हें काफी ज्यादा प्रभावित किया।
विज्ञापन
करण जौहर-कोंकणा सेन शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंकणा सेन ने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय से रूबरू कराया है। कोंकणा बहुमुखी प्रतिभा की धनी अभिनेत्री हैं और अभिनय के साथ-साथ अपने निर्देशन से भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। इस साल आई सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' के एक सेगमेंट 'द मिरर' का निर्देशन उन्हीं ने किया, जिसे काफी पसंद किया गया। हाल ही में करण जौहर भी कोंकणा सेन की तारीफ करते नजर आए।
विज्ञापन
करण को बेहद पसंद आया 'द मिरर'
हाल ही में एक मीडिया बातचीत में करण जौहर और कोंकणा सेन शर्मा दोनों शामिल हुए। इस दौरान करण जौहर ने कोंकणा सेन के निर्देशन की दिल खोलकर तारीफ की। इस दौरान करण जौहर ने 'लस्ट स्टोरीज 2' में कोंकणा सेन शर्मा द्वारा निर्देशित 'द मिरर' के समापन दृश्य पर खासतौर से बात की, जिसमें तिलोत्तमा शोम और अमृता सुभाष की मुलाकात एक सब्जी वाले के पास होती है।
विज्ञापन
Shefali Jariwala Interview: शैतानी रस्मों के लिए शेफाली तैयार, ‘कांटा लगा गर्ल’ के चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
निर्देशक को पसंद आया ये सीन
करण जौहर ने कहा कि उन्होंने किसी सब्जी विक्रेता के यहां प्रतिभा का इससे ज्यादा शानदार दृश्य नहीं देखा है। करण जौहर ने इस दौरान उन सीन की बारीकियों पर गौर किया, जिसमें ठहराव, चुप्पी, बेढंगापन और आखिर में एक समाधान, सब दिखाई देता है। ये सीन सिर्फ एक्टर से निर्देशन की दुनिया में उतरा कोई शख्स ही कर सकता है।
Karan Johar: करण जौहर ने गुप्त रूप में शूट किया था 'कुछ कुछ होता है' का यह सीन, शाहरुख-काजोल भी हो गए थे हैरान
करण ने मेकर्स को दी ये सलाह
करण जौहर ने ये खुलासा भी किया कि उन्होंने इस सीन को तीन बार रिवाइंड करके देखा। इस सीन ने भावनात्मक स्तर पर उन्हें काफी ज्यादा प्रभावित किया। इसकी तारीफ करते हुए करण जौहर ने सिनेप्रेमियो और मेकर्स से इस सीन को खासतौर से देखने का आग्रह किया। वहीं, कोंकणा को भी अपने इस काम से बेहद संतुष्टि मिली। बता दें कि 'लस्ट स्टोरीज' में चार कहांनिया हैं। अन्य तीन कहांनियों का निर्देशन आर बाल्की, सुजॉय घोष और अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया।
Bobby Deol: बॉबी देओल के दोनों बेटे बॉलीवुड में कब करेंगे डेब्यू, एनिमल के अभिनेता ने किया खुलासा