‘तुम पर गर्व है नीरज घेवान…’ करण जौहर ने साझा की पोस्ट, ऑस्कर में ‘हाेमबाउंड’ के शामिल ना होने पर दिया रिएक्शन
Karan Johar Praise Homebound Director Neeraj Ghaywan: ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन 2026 की लिस्ट में भारतीय फिल्म ‘होमबाउंड’ अपने लिए जगह नहीं बना सकी। लेकिन इस बात से फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर का अलग ही नजरिया देखने को मिला। उन्होंने डायरेक्टर नीजर घेवान के नाम एक पोस्ट साझा की।
विस्तार
आज ऑस्कर नॉमिनेशन की लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में नीरज घेवान निर्देशित फिल्म ‘हाेमबाउंड’ अपने लिए जगह नहीं बना सकी। नॉमिनेशन की दौड़ में यह भारतीय फिल्म भी शामिल थी। लेकिन इस बात से फिल्म से जुड़े प्रोड्यूसर करण जौहर निराश नहीं हैं। उन्होंने डायरेक्टर नीरज घेवान को अपना सपोर्ट दिया है। फिल्म और डायरेक्टर के नाम एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है।
करण जौहर ने डायरेक्टर नीरज घेवान को मोटिवेट किया
ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन की लिस्ट सामने आने के बाद करण जौहर ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में लगाई। इस पोस्ट में वह फिल्म ‘होमबाउंड’ के डायरेक्टर नीरज घेवान के लिए लिखते हैं, ‘तुम पर गर्व है नीरज घेवार। बहुत सारा प्यार। अपनी फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया।’ इस पोस्ट पर नीरज घेवान ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘शुक्रिया करण। तुम्हारे साथ के बिना हम यहां तक भी नहीं पहुंच पाते। तुम किसी चट्टान की तरह हमारे साथ बने रहे, सपोर्ट करते रहे। लव यू।’
फिल्म ‘होमबाउंड’ दो दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस की नौकरी पाने की चाह रखते हैं। इसके लिए अपने गांव से बाहर निकलते हैं। आगे चलकर वह जब अपने लक्ष्य के करीब पहुंचते हैं तो उनके बीच काफी कुछ बदलने लगा। फिल्म में ईशान खट्टर और विशाल जेठवा ने दो दोस्तों के रोल किए हैं, वहीं जान्हवी भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में सराहा गया था। ऑस्कर नॉमिनेशन की दौड़ में भी यह शामिल थी लेकिन इसे निराशा हाथ लगी।