फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar Koffee With Karan 6 to start with Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan

कॉफी विद करण में शाहरुख के साथ नजर आएंगी बेटी सुहाना खान, 21 अक्टूबर से शुरू होगा शो

Tue, 21 Aug 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar Koffee With Karan 6 to start with Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan
फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर छोटे परदे पर पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के छठे सीजन से वापसी करने जा रहे हैं। इस शो का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कॉफी विद करण 21 अक्टूबर से ऑन एयर होगा। बात करें कॉफी विद करण के सीजन 6 की तो बताया जा रहा है कि इस बार का सीजन बेहद खास रहने वाला है। खबरों की मानें तो कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना आएंगे।
विज्ञापन

Karan Johar Koffee With Karan 6 to start with Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan
सुहाना खान
बता दें कि खान फैमिली के करण जौहर बेहद करीब हैं और शाहरुख के तीनों बच्चों को वह बेहद प्यार भी करते हैं। सुहाना जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं और बहुत मुमकिन है कि करण जौहर ही उनको अपनी फिल्म से लॉन्च करें।

इतना ही नहीं खबर है कि कॉफी विद करण में इस बार बॉलीवुड की कई जोड़ियां नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर एक एपिसोड में पहली बार एक साथ आने वाले हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि इसी शो पर पहली बार रणवीर-दीपिका अपनी रिलेशनशिप को पहली बार स्वीकार करने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar Koffee With Karan 6 to start with Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan
KARAN JOHAR - फोटो : SELF
आपको बता दें करण जौहर का यह खास टीवी टॉक शो साल 2004 में पहली बार प्रसारित हुआ था। फिलहाल इंतजार करण जौहर की ओर से आधिकारिक ऐलान का है कि वे किन हस्तियों को इस बार शो में आने का इंवाइट भेज रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed