Karan Johar: कार्तिक-करण के बीच खत्म हुआ मनमुटाव! साथ हुए स्पॉट, यूजर्स ने पूछा- कब आ रही दोस्ताना 2?
इसी बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन और फिल्ममेकर करण जौहर एक साथ दोबारा काम करते नजर आने वाले हैं। दोनों हाल ही में एक मीटिंग के बाद साथ नजर आए हैं। हो सकता है कि फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर ही दोनों के बीच बातचीत हुई हो।
इस वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'लगता है बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है।' वहीं कुछ यूजर्स ने दोस्ताना 2 के बनने की बात कही है। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो देखने के बाद फैंस को उम्मीद है की दोनों के बीच कोल्ड वॉर अब समाप्त हो गया है।
यह भी पढ़ें: 'टाइगर वर्सेज पठान' में कौन होगा विलेन, दीपिका और कटरीना भी मिलाएंगी हाथ?
बता दें कि अभिनेता करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन ने दोस्ताना 2 की 2019 में घोषणा की थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की भी अहम भूमिका थी। हालांकि, कहा जाता है कि कार्तिक का अनप्रोफेशनल बिहेवियर करण जौहर को पसंद नहीं आया। इसके चलते दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई। अब कहा जा रहा है कि दोनों के बीच रिश्ते सामान्य हो गए हैं और दोनों जल्द काम साथ कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सिनेमाई जगत में बनाई खास पहचान, अपने हुनर से इंडस्ट्री को किया कायल, कुछ ऐसे थे शोमू मुखर्जी