फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar hugs Yami Gautam at event amid the announcement of actress new film Nayyi Navelli Video Viral

'धुरंधर 2' की सफलता के बीच यामी गौतम की तारीफ करने पर ट्रोल हुए करण जौहर; नेटिजंस ने याद दिलाया पुराना सलूक

Tue, 24 Mar 2026 06:14 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 24 Mar 2026 06:14 PM IST
सार

Karan Johar hugs Yami Gautam: हाल ही में एक इवेंट में करण जौहर ने यामी गौतम को गले लगाया। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच नेटिजंस करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं। जानिए क्यों?

विज्ञापन
Karan Johar hugs Yami Gautam at event amid the announcement of actress new film Nayyi Navelli Video Viral
यामी गौतम-करण जौहर - फोटो : X

विस्तार

आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' में उनकी पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम भी नजर आई हैं। इस बीच यामी की नई फिल्म 'नई नवेली' का एलान भी बीते दिनों एक इवेंट में किया गया। इस इवेंट में करण जौहर ने भी शिरकत की। उन्होंने यामी गौतम को गले लगाया। साथ ही उनकी खूब तारीफ की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच नेटिजन्स करण जौहर को ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इवेंट में करण जौहर ने यामी को लगाया गले
बीते दिनों प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी फिल्मों और सीरीज का एलान किया। प्राइम वीडियो स्लेट 2026 इवेंट में करण जौहर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने और यामी गौतम ने मंच पर एक प्यारा सा पल साझा किया। यामी की नई फिल्म 'नई नवेली' के पोस्टर लॉन्च से पहले दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों को गर्मजोशी के साथ गले मिलते हुए तब देखा गया, जब दोनों के बीच तनाव की खबरें चल रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करण जौहर को किया जा रहा ट्रोल!
करण जौहर और यामी गौतम के बीच कथित तौर पर तनाव की अफवाहों के बीच दोनों को इवेंट में गले लगते देख लोगों को हैरानी हुई है। इतना ही नहीं, करण जौहर ने यामी को स्टेज पर बुलाने से पहले उन्हें अपने पसंदीदा अभिनेत्री में से एक कहा। करण जौहर के यामी गौतम को सार्वजनिक रूप से गले लगाने के बाद इंटरनेट पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग इसे 'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता से जोड़कर देख रहे हैं। करण जौहर को ट्रोल भी कर रहे हैं।
 

विज्ञापन

Karan Johar hugs Yami Gautam at event amid the announcement of actress new film Nayyi Navelli Video Viral
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम

'धुरंधर 2' की स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हुए थे करण जौहर?
इससे पहले करण जौहर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की स्क्रीनिंग में  शामिल नहीं हुए थे, जबकि इंडस्ट्री के कई नामी सितारे स्क्रीनिंग के दौरान मौजूद थे। तब लोगों ने उनके बीच किसी मनमुटाव की अटकलें लगाई थीं। 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद करण जौहर ने आदित्य धर तारीफ में खुलकर बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी तारीफ भरे पोस्ट किए हैं, जिनसे लगता है कि उनके रिश्तों में आई कथित कड़वाहट अब दूर हो गई है। इस पर नेटिजंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यूजर ने याद दिलाया पुराना व्यवहार
यामी को गले लगाते हुए करण जौहर का वीडियो वायरल हो गया है। इस पर यूजर्स करण जौहर को ट्रोल करते हुए उनका पुराना सलूक याद दिला रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर ने यामी गौतम को नजरअंदाज कर दिया था। अब करण जौहर उनसे बात कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अरे यार! क्या कर्मा है'। एक यूजर ने लिखा है, 'समय की सबसे अच्छी बात यह है कि समय बदलता है।करण जौहर ने यामी को अपने शो में नहीं बुलाया था, क्योंकि उनके हिसाब से वह इतनी बड़ी स्टार नहीं थीं। इसलिए उन्होंने सिर्फ ऋतिक को बुलाया और यामी को छोड़ दिया। यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की बात करें तो यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है। 
 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed