फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar gives shout out to Karisma over her web series Brown

करिश्मा कपूर की वेब सीरीज 'ब्राउन' की करण जौहर ने की तारीफ, लिखी यह खास बात

Wed, 03 Jun 2026 08:36 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 03 Jun 2026 08:36 PM IST
सार

Karan Johar: करण जौहर ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त और अभिनेत्री करिश्मा कपूर की जमकर तारीफ की है। करण ने वेब सीरीज 'ब्राउन' में करिश्मा के किरदार रीटा ब्राउन के रोल के लिए उनकी तारीफ की है। 

विज्ञापन
Karan Johar gives shout out to Karisma over her web series Brown
करण जौहर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर करण जौहर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की नई वेब सीरीज 'ब्राउन' को लेकर काफी उत्साहित हैं। बुधवार को सीरीज का ट्रेलर देखने के बाद करण ने करिश्मा की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने ट्रेलर के बारे में भी खास बाते लिखी हैं।

विज्ञापन

करण ने की करिश्मा की तारीफ
करण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करिश्मा कपूर की वेब सीरीज 'ब्राउन' का ट्रेलर शेयर किया है। इसकि साथ ही करण ने लिखा, 'करिश्मा ने एक पुलिसवाली के रूप में बेहतरीन काम किया है और वह उन्हें स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में करिश्मा नहीं करना चाहती थीं यह रोल
एएनआई के अनुसार, करिश्मा कपूर ने बताया कि वह शुरुआत में इस सीरीज को करने के लिए तैयार नहीं थीं। उन्हें लगा कि वह इतने दिनों के लिए शूटिंग करने कोलकाता कैसे जाएंगी, इसलिए उन्होंने मना कर दिया था। लेकिन जब वह डायरेक्टर अभिनय देव से मिलीं और अपने किरदार की गहराइयों को समझा, तो उन्होंने हां कह दिया।

विज्ञापन

करिश्मा ने अपने किरदार के बारे में बताया
करिश्मा ने सीरीज 'ब्राउन' में अपने किरदार रीटा ब्राउन के बारे में कहा, 'यह किरदार अंदर से टूटा हुआ है, लेकिन बाहर से बहुत मजबूत है। मेरे लिए यह रोल काफी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक था।' उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने बहुत कम उम्र से काम करना शुरू कर दिया था, इसलिए अब वह अपनी मर्जी से काम चुनती हैं। जो रोल उनके दिल को छूता है, वह सिर्फ वही करती हैं।

कब और कहां होगी रिलीज?
वेब सीरीज 'ब्राउन' के निर्देशक अभिनय देव हैं। 'ब्राउन' एक बहुचर्चित नियो-नॉर साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है, जो कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह सीरीज 5 जून को रिलीज होगी। यह सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर हिंदी में रिलीज हो रही है। 


यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया मई महीने का फोटो डंप, दिखाई बेबी नीर की खास झलक; लिखा- 'छोटी-छोटी बातों
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed