फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar asked Fabulous Lives Vs The Bollywood Wives Maheep Kapoor About Shalini Passi popularity

Fabulous Lives Vs The Bollywood Wives: करण जौहर ने पूछा महीप से, शालिनी पासी की लोकप्रियता पर क्या है कहना

Thu, 14 Nov 2024 02:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 14 Nov 2024 02:58 PM IST
सार

इन दिनों शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सज द बॉलीवुड वाइव्स' खूब चर्चा में है। इसमें कई बॉलीवुड वाइफ शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी को मिल रही है। शालिनी की बढ़ती इस लोकप्रियता के बारे में करण जौहर ने महीप कपूर से चर्चा की।  
 

विज्ञापन
Karan Johar asked Fabulous Lives Vs The Bollywood Wives Maheep Kapoor About Shalini Passi popularity
करण जौहर-महीप कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maheepkapoor, @karanjohar

विस्तार

'फैबुलस लाइव्स वर्सज द बॉलीवुड वाइव्स' एक ऐसा रियालिटी शो है, जो बॉलीवुड के अभिनेताओं की पत्नियों के जीवन को दिखाता है। इसमें उनसे निजी मुद्दों पर बात की जाती है। इस बार इस शो में दिल्ली की कुछ सोशलाइट भी शामिल हैं, इनमें  सोशलाइट शालिनी पासी भी हैं। जब से वह शो में आई हैं, उनके स्टाइल के दर्शक दीवाने हो गए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर सिर्फ शालिनी पासी की ही चर्चा है। यही कारण है कि शो के बाकी प्रतिभागी काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस बारे में करण जौहर ने एक बॉलीवुड वाइफ महीप कपूर से बात की। इस शो में बीच-बीच में करण जौहर भी नजर आते हैं, वह शो के प्रतिभागियों से कई विषयों पर चर्चा करते हैं। 

विज्ञापन

Karan Johar asked Fabulous Lives Vs The Bollywood Wives Maheep Kapoor About Shalini Passi popularity
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम-@shalini.passi

शालिनी पासी की बढ़ती पॉपुलैरिटी से डर 
हाल ही में करण जौहर ने शो की एक प्रतिभागी महीप कपूर से शालिनी पासी को लेकर सवाल पूछा कि क्या शालिनी की  बढ़ती पॉपुलैरिटी से बाकी लोगों को असुरक्षा महसूस होती है। इस पर महीप ने पहले तो करण को चुप रहने का इशारा किया, लेकिन करण नहीं माने, उन्होंने दोबारा यही सवाल महीप से किया। इस पर महीप कपूर बोलीं, 'आप मुझे अपनी बातों से सिरदर्द दे रहे हैं।' इस पर करण ने कहा कि मेरी बातों से यह सिरदर्द है या फिर शालिनी की लोकप्रियता के कारण सिरदर्द हो रहा है। इस सारी बातचीत का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए। सोशल मीडिया यूजर्स महीप और करण जौहर की इस बातचीत को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शालिनी ने भी रिएक्शन दिया 
जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो शो की प्रतिभागी शालिनी पासी ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, 'इन दोनों से मुझे प्यार है।' साथ ही करण और महीप के लिए दो दिल के इमोजी भी बनाए। साथ ही इस वीडियो को रिपोस्ट भी किया। 

विज्ञापन

शालिनी पासी की लोकप्रियता क्यों बढ़ी 
सवाल है कि करण जौहर शालिनी पासी की बढ़ती लोकप्रियता पर बात क्यों कर रहे हैं। क्या वजह है कि शो के बाकी प्रतिभागियों की बजाय दर्शक उन्हें ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं। असल में शालिनी बहुत ही बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। साथ ही उनकी खूबसूरती और आलीशान जिंदगी भी दर्शकों को पसंद आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed