फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Announces New Film Chand Mera Dil starring Ananya Panday and Lakshya shares first Look

Karan Johar New Film: करण जौहर ने नई फिल्म का किया एलान, फिर अनन्या पांडे पर खेला दांव, ये सितारा भी आएगा नजर

Thu, 07 Nov 2024 02:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 07 Nov 2024 02:10 PM IST
सार

करण जौहर ने कल बुधवार रात एक पोस्ट साझा कर सनसनी मचा दी। उन्होंने बताया कि वे एक लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं। अब आज गुरुवार को उन्होंने इसका एलान भी कर दिया है। लेकिन, इसकी स्टाराकास्ट ऐसी है कि एक बार फिर उन पर नेपोटिज्म के आरोप लगने वाले हैं।

विज्ञापन
Karan Johar Announces New Film Chand Mera Dil starring Ananya Panday and Lakshya shares first Look
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करण जौहर ने आज अपनी एक और फिल्म का एलान किया है। इसमें अनन्या पांडे नजर आएंगी। उनके साथ लक्ष्य की जोड़ी जमेगी। निर्माता ने फिल्म की पहली झलक साझा की है। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

प्यार में पागल होना पड़ता है
करण जौहर की नई फिल्म का नाम है- 'चांद मेरा दिल'। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा फिल्म की झलक दिखाई है। करण ने चार पोस्टर साझा किए हैं। करण की नई फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लीड भूमिका में नजर आएंगे। पोस्ट के साथ करण ने कैप्शन लिखा है, 'हम एक बेहद प्यारी और भावुक प्रेम कहानी लाने की तैयारी में हैं। ऐसी प्रेम कहानी होगी, जैसी पहले कभी नहीं रही। प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है'?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन करेगा निर्देशन?
करण ने आगे लिखा है, 'हमारे पास दो चांद हैं। 'चांद मेरा दिल' फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य हैं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी करेंगे। यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों तक पहुंचेगी'। अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'कंट्रोल' ओटीटी पर रिलीज हुई। बात करें लक्ष्य की तो वे अपनी फिल्म 'किल' को लेकर खूब लोकप्रिय हुए। एक्शन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई।
Vikrant Massey: पत्नी के पैर छूने पर ट्रोल होने के बाद विक्रांत मैसी ने दी सफाई, कहा- वह मेरे घर की लक्ष्मी

विज्ञापन

यूजर्स ने की सवालों की बौछार
करण जौहर ने जैसे ही फिल्म का एलान किया, कमेंट बॉक्स में सवालों की बौछार शुरू हो गई है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि हर बार एक जैसी स्टारकास्ट क्यों लेते हो? एक यूजर ने लिखा, 'हर बार एक जैसी स्टारकास्ट। हर बार अनन्या पांडे। सबकुछ बहुत बोरिंग है। मेकर्स को थोड़ा अलग सोचने की जरूरत है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अनन्या पांडे कुछ नपो किड्स के मुकाबले अच्छी हो सकती हैं। लेकिन, वह अच्छी कलाकार नहीं हैं'।
Bhumi Pednekar: दिवाली के बाद गोवा में मस्ती करने पहुंचे भूमि पेडनेकर, प्रशंसकों ने की अभिनेत्री की तारीफ

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed