फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karachi To Noida theme song out Seema Haider and sachin film shows true love never dies

Karachi To Noida: सीमा-सचिन की लव स्टोरी पर बन रही फिल्म 'कराची टू नोएडा' का थीम सॉन्ग ऑउट, देखें वीडियो

Mon, 21 Aug 2023 03:25 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 21 Aug 2023 03:25 PM IST
सार

पाकिस्तान से इंडिया पहुंचीं सीमा हैदर आज जाना माना नाम बन चुकी हैं। सीमा हैदर के दिल में सचिन के लिए प्यार की पंखुड़ियां कैसे फूटी इसे फिल्म कराची टू नोएडा में दिखाया जाएगा। फिल्म का थीम सॉन्ग आउट हो चुका है।

विज्ञापन
Karachi To Noida theme song out Seema  Haider and sachin film shows true love never dies
सीमा सचिन पर बन रही फिल्म कराची टू नोएडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

पाकिस्तान से इंडिया पहुंचीं सीमा हैदर आज जाना माना नाम बन चुकी हैं। 22 साल के सचिन के लिए सरहद पार आने की उनकी कहानी किसी को असली लगी तो किसी को नकली। बहरहाल सीमा हैदर के दिल में सचिन के लिए प्यार की पंखुड़ियां कैसे फूटी इसे फिल्म कराची टू नोएडा में दिखाया जाएगा। फिल्म का थीम सॉन्ग आउट हो चुका है।

'कराची टू नोएडा' फिल्म का थीम सॉन्ग है 'चल पड़े हम'। गाने को प्रीति सरोज ने आवाज दी है। फिल्म में फरहीन फलक, सीमा हैदर के रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'चल पड़े हम' को 500 से ज्यादा म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है।

विज्ञापन


प्रोड्यूसर अमित जानी ने बताया कि इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने 50 से अधिक एक्टर, एक्ट्रेस और मॉडल आए थे। एक्स (ट्विटर) पर वीडियो शेयर किया गया है। रोल के लिए उन्हें फरहीन फलक सबसे परफेक्ट लगीं। पोस्ट के मुताबिक, थीम सॉन्ग को दिल्ली के संस्कार भारतीय ऑडिटोरियम में लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 अगस्त को अमित जानी मुंबई में पोस्टर लॉन्च कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित जानी ने ये फिल्म बनाने का ऐलान किया था। सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आई और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने लगी थी। वह अपने साथ चार बच्चों को भी साथ लाई थी। खुलासा होने पर सीमा हैदर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया, जिसे बाद में जमानत मिल गई। 


यह भी पढ़ें: विष्णुवर्धन की अगली फिल्म में सलमान खान की एंट्री? निभाएंगे आर्मी ऑफिसर का रोल
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed