{"_id":"570d90604f1c1bad144a6acc","slug":"kapil-show-makes-challenge-to-bajirao-mastani","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी पर होने जा रही है बड़ी जंग, शाहरुख दे रहे हैं हवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीवी पर होने जा रही है बड़ी जंग, शाहरुख दे रहे हैं हवा
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल से नाराज कलर्स चैनल उस दिन बिना ब्रेक के बाजीराव मस्तानी दिखाने जा रहा है। जो पिछले साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट है। सूत्रों की मानें तो बाजीराव मस्तानी कपिल के लिए बड़ी चुनौती होगी। उनका शो रात नौ बजे प्रसारित होगा जबकि फिल्म आठ बजे शुरू हो जाएगी। ऐसे में कितने दर्शक फिल्म छोड़ कर शो देखेंगे?
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की जगह कलर्स अब कॉमेडी नाइट्स बचाओ का प्रसारण कर रहा है। परंतु 23 अप्रैल को कोई खास मौका न होने के बावजूद वह अपना यह शो रोक कर निर्देशक संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म दिखा रहा है।
विज्ञापन
इसके यही मायने निकाले जा रहे हैं कि चैनल चाहता है कि कपिल की पार्टी खराब हो जाए। उनके पहले एपिसोड को खराब टीआरपी मिले। इसलिए चैनल ने फिल्म को बिना विज्ञापन ब्रेक के चलाने का फैसला किया है। बिना विज्ञापन के फिल्म दिखाने पर चैनल को आर्थिक नुकसान उठाना होगा मगर वह इसके लिए तैयार दिखता है।
विज्ञापन
उधर, कपिल का खेमा इस मुद्दे को तूल देने को राजी नहीं है और उसका यही कहना है कि एक हफ्ते तो बिना विज्ञापन के बड़ी फिल्म चला ली जाएगी मगर क्या हर हफ्ते ऐसा संभव होगा। वैसे चैनल के इस कदम से यह संदेश बाजार में जा रहा है कि कॉमेडी नाइट्स बचाओ में इतना ताकत नहीं है कि वह कपिल के नए शो का मुकाबला कर सकेगा।