फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kapil Sharma Film Zwigato makers host Special Screening for Delivery Riders

Zwigato: ज्विगाटो के मेकर्स ने डिलीवरी राइडर्स के लिए रखी विशेष स्क्रीनिंग, कपिल ने सुने संघर्ष के किस्से

Sun, 19 Mar 2023 12:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 Mar 2023 12:58 AM IST
सार

मेकर्स ने हाल ही में डिलीवरी पार्टनर्स के लिए फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की ताकि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का जश्न मनाया जा सके। 

विज्ञापन
Kapil Sharma Film Zwigato makers host Special Screening for Delivery Riders
ज्विगाटो की स्पेश स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। यह फिल्म एक डिलीवरी राइडर की कहानी और बदलती दुनिया में उसके सामने आने वाली चुनौतियों को दर्शाती है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में कपिल शर्मा और शाहना गोस्वामी हैं। इसका निर्देशन नंदिता दास द्वारा किया गया है। फिल्म को समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। 
विज्ञापन


डिलीवरी राइडर्स के लिए स्क्रीनिंग
इस बीच मेकर्स ने हाल ही में डिलीवरी पार्टनर्स के लिए फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की ताकि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का जश्न मनाया जा सके। स्क्रीनिंग इन राइडर्स द्वारा प्रदान की जाने वाली आवश्यक सेवाओं के लिए सराहना दिखाने का एक तरीका था, जो यह सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम करते हैं कि लोगों को उनकी डिलीवरी समय पर मिले।
विज्ञापन


कपिल शर्मा ने सुने अनुभव
स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के अभिनेता कपिल शर्मा, शाहाना गोस्वामी ने डिलीवरी राइडर्स के साथ बातचीत की। साथ उनके अनुभव भी सुने। इस दौरान कलाकारों ने उनके प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। फिल्म की स्क्रीनिंग, वहां मौजूद सभी लोगों को लिए एक भावनात्मक और यादगार अनुभव बन गया। बता दें कि रिलीज के बाद से ज्विगाटो की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार काफी धीमी रही है। फिल्म ने दो दिनों में मजह एक करोड़ 60 लाख का बिजनेस किया है। फिल्म की दो दिन कमाई को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहले वीकएंड पर फिल्म का कलेक्शन ढ़ाई करोड़ के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे कपिल
इस फिल्म से कपिल शर्मा ने पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की हैं। इससे पहले वह फिरंगी में नजर आए थे। हालांकि, उनकी यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 10.27 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं उनकी डेब्यू फिल्म किस किसको प्यार करूं हिट साबित हुई थी। अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने कुल 49.38 करोड़ का कारोबार किया था।
यह भी पढ़ें- Rani Mukerji: फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने स्वर्ण मंदिर पहुंचीं रानी, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed