फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kantara 2 confirmed Rishab Shetty starrer prequel to be made on bigger budget than first film

Kantara 2 Confirmed: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा 2' पर लगी मुहर, कांतारा से भी ज्यादा होगा फिल्म का बजट

Sat, 21 Jan 2023 02:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Jan 2023 02:51 PM IST
सार

'कांतारा' देखने के बाद से ही फैंस को 'कांतारा 2' का इंतजार है। जल्द ही अब यह इंतजार पूरा होने वाला है।

विज्ञापन
Kantara 2 confirmed Rishab Shetty starrer prequel to be made on bigger budget than first film
कांतारा - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' को फैंस का खूब प्यार मिला। अब जल्द ही इस फिल्म का प्रीक्वल 'कांतारा 2' आने वाला है। 'कांतारा' की प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स ने इस बात की पुष्टि की है। 'कांतरा 2' में भी ऋषभ शेट्टी लीड रोल करेंगे और निर्देशन की जिम्मेदारी भी वही संभालेंगे। निर्देशक ऋषभ शेट्टी फिल्म के सीक्वल नहीं, प्रीक्वल पर काम कर रहे हैं। मतलब फिल्म की कहानी आगे नहीं बढ़ेगी, बल्कि उसकी लोक कथा को और विस्तार दिया जाएगा।

विज्ञापन


जल्द शुरू होगी शूटिंग
'कांतारा' की प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स के फाउंडर और प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर ने कहा है कि फिलहाल ऋषभ शेट्टी 'कांतारा 2' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। साथ ही वह फिल्म की बाकी तैयारियां भी कर रहे हैं। कुछ ही महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। विजय किरागंदूर ने 'कांतारा 2' के बजट को लेकर भी बात की और कहा कि प्रीक्वल का बजट 'कांतारा' से अधिक होगा। बता दें कि होम्बले स्टूडियोज ने हाल ही में अगले पांच वर्षों में फिल्मों और वेब सीरीज पर 30 अरब रुपये का निवेश करने की बात कही थी। ऐसे में जाहिर है कि 'कांतार 2' पर भी अच्छा दांव लगाया जाएगा।
विज्ञापन

Mission Majnu: 'मिशन मजनू' की 'राजी' से तुलना होने पर सिद्धार्थ का बयान, बोले- यह बुरा नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन


पैन इंडिया स्तर पर होगी रिलीज
बातचीत के दौरान विजय ने यह भी कहा कि 'ऋषभ फिलहाल फिल्म से जुड़ी रिसर्च कर रहे हैं और अपने लेखन सहयोगियों के साथ वह कर्नाटक के तटीय जंगलों में भी गए। टीम जून से प्रीक्वल की शूटिंग की तैयारी कर रही है, क्योंकि फिल्म के एक हिस्से की शूटिंग के लिए बारिश के मौसम की जरूरत है।' विजय किरागंदूर ने कहा कि अगले साल अप्रैल या मई तक वह इस फिल्म को रिलीज कर सकते हैं। साथ ही इसे पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने की भी तैयारी है।
TV: टीवी निर्माता को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभिनेत्री को अश्लील संदेश भेजकर परेशान करने का लगा आरोप

नए सितारे होंगे शामिल
'कांतारा 2' की कास्ट पर बात करते हुए विजय किरागंदूर ने कहा कि कुछ नए सितारे भी फिल्म में शामिल किए जाएंगे। लेकिन, फिलहाल हमारी कोशिश इसे 'कांतारा' के स्टाइल में बनाने की ही है। आपको बता दें कि 'कांतारा' बीते वर्ष सितंबर में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़े। पहले इसे कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज देखते हुए इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज किया गया। 
'आशिक बनाया' गर्ल तनुश्री दत्ता का ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed