फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kannada star shivaraj kumar anumapm kher starrer action thriller film Ghost trailer out in hindi

Ghost Trailer: कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है शिव कुमार की फिल्म 'घोस्ट', धांसू अंदाज में दिखाई दिए अनुपम खेर

Sun, 01 Oct 2023 04:24 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 01 Oct 2023 04:24 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार शिव कुमार की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'घोस्ट' का ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है।

विज्ञापन
Kannada star shivaraj kumar anumapm kher starrer action thriller film Ghost trailer out in hindi
घोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार शिव कुमार की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'घोस्ट' का ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही फैंस को फिल्म के लिए एक्साइट कर दिया है। फिल्म इसी साल 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. शिव कुमार के साथ 'घोस्ट' में दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी अहम किरदार अदा करते दिखाई देने वाले हैं।

विज्ञापन

एक्शन पैक्ड फिल्म 'घोस्ट' के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म में लीड रोल निभाने वाले शिवकुमार एक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं जो जेल पर कब्जा करने वाले हैं। वहीं अनुपम खेर का किरदार भी बेहद खास होने वाला है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर हिट 'बीरबल' फेम श्रीनी ने डायरेक्ट किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में शिव कुमार और अनुपम खेर के अलावा फिल्म में जयराम, प्रशांत नारायणन, अर्चना जोइस, सत्य प्रकाश भी अभिनय करते नजर आएंगे। ट्रेलर में शिवकुमार का एक्शन से भरपूर अवतार दिखाया गया है। इस तरह एक बार फिर वे स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं अनुपम खेर शिवकुमार के साथ लीड रोल प्ले करते दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस तमिल 7 का आगाज आज, बड़े बदलाव के साथ कमल हासन फिर लेंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed