फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kannada Actor Shivaram Passes Away Aged 83 in a hospital in bengaluru

दुखद: कन्नड़ अभिनेता शिवराम का निधन, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 04 Dec 2021 04:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Kannada Actor Shivaram Passes Away Aged 83 in a hospital in bengaluru
कन्नड़ अभिनेता शिवराम का 83 साल की आयु में निधन - फोटो : deepakrajput102018/instagram

साउथ की फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से सबके दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर शिवराम का 83 साल की आयु में निधन हो गया है। 30 नवंबर को वे अपने घर में गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 04 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। एक्टर के निधन की खबर आते ही कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर हस्तियों और उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


ब्रेन हेमरेज बनी निधन की वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते एक्टर का कार से एक्सिडेंट भी हो गया था। हालांकि उन्हें कोई इंजरी नहीं हुई थी। सूत्रों के मुताबिक उनके दिमाग की सर्जरी होनी थी, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने सर्जरी का रिस्क नहीं लिया, लेकिन शिवराम की हालत इसके बाद क्रिटिकल होती चली गई और 04 दिसंबर को उनका निधन हो गया। डॉक्टर की जांच के बाद सामने आया है कि उनकी मौत की वजह ब्रेम हेमरेज होना है।
विज्ञापन


अगले महीने था जन्मदिन-
एक्टर शिवराम का जन्म 28 जनवरी सन् 1938 को हुआ था। इस समय वे 83 वर्ष के थे और अगले महीने जनवरी में वे 84 वर्ष पूर्ण करने वाले थे।

असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की थी करियर की शुरुआत
अगर बात उनके करियर की करें तो एक्टर शिवराम ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में 1958 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने  कई दिग्गज हस्तियों के साथ काम किया था। सन् 1965 में 'बेरेथा जीवा' फिल्म से उन्होंने डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने बड़े भाई एस रामनाथन के साथ मिलकर राशी ब्रदर्स के बैनर तले कन्नड़ इंडस्ट्री में कई फिल्मों का निर्माण भी किया। एक्टर और डायरेक्टर रहे शिवराम सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म धुरई का निर्माण भी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed