फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kanjoos Makhichoos Trailer out of Kunal Kemmu Shweta Tripathi Piyush Mishra will stream on ZEE5 original film

Kanjoos Makhichoos: कंजूस मक्खीचूस का ट्रेलर हुआ आउट, धमाकेदार ड्रामा-कॉमेडी फिल्म का जी5 पर ले सकेंगे मजा

Mon, 13 Mar 2023 01:34 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 01:34 PM IST
सार

कंजूस मक्खीचूस का निर्देशन विपुल मेहता ने किया है। इस फिल्म में कुणाल खेमू, पीयूष मिश्रा, श्वेता त्रिपाठी समेत कई कलाकार हैं। 

विज्ञापन
Kanjoos Makhichoos Trailer out of Kunal Kemmu Shweta Tripathi Piyush Mishra will stream on ZEE5 original film
Kanjoos Makhichoos - फोटो : social media

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने आज अपनी आने वाली डिजिटल फिल्म कंजूस मक्खीचूस की घोषणा की है। यह विपुल मेहता ने लिखी और निर्देशित की है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कुणाल खेमू, श्वेता त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, अलका अमीन, राजीव गुप्ता और स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म इसी महीने 24 मार्च को जी 5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


जमनाप्रसाद हैं बेहद कंजूस
यह एक इंटरेस्टिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। कंजूस मक्खीचूस जमनाप्रसाद पांडे(कुणाल खेमू) की कहानी है, जो कि काफी कंजूस होते हैं। वह अपनी कंजूसी  के कारण पूरे उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर में बदनाम हैं। उनके माता पिता गंगाप्रसाद पांडे (पीयूष मिश्रा) और सरस्वती पांडे(अलका अमीन), पत्नी(श्वेता त्रिपाठी) और बेटा कृष जो कि जमनाप्रसाद की इन कंजूसी वाली आदतों से तंग आ चुके हैं। नहाने के लिए प्रति व्यक्ति एक बाल्टी इस्तेमाल करने से लेकर हर महीने भर में एक अगरबत्ती के उपयोग तक, जमनाप्रसाद कभी भी अनावश्यक रूप से एक रुपया भी नहीं छोड़ता है। हालांकि परिवार के सभी लोगों को यह पता है कि जमनाप्रसाद यह कंजूसी वाला बर्ताव इसलिए करते हैं क्योंकि वह अपने माता पिता की चार धाम की यात्रा के सपने को पूरा करना चाहते हैं। 

विज्ञापन

Kanjoos Makhichoos Trailer out of Kunal Kemmu Shweta Tripathi Piyush Mishra will stream on ZEE5 original film
Kanjoos Makhichoos - फोटो : social media

फिल्म की कहानी है होगी कुछ इस तरह
अपने पिता की इच्छा पूरी करने के दौरान कुछ घटना घटती है। मां बाप को चार धाम की यात्रा पर भेजने के बाद इसी बीच भारी बारिश और बाढ़ आती है, जिसके कारण परिवार से बीच में संपर्क टूट जाता है। इन हालातों के  चलते सरकार 25 दिन से ज्यादा लापता लोगों को मृत घोषित कर देती है और मुआवजा जारी करती है। हर एक लापता व्यक्ति के लिए 7 लाख रुपये दिए जाने होते हैं। इसलिए जमना के माता पिता के लापता होने पर उसे 14 लाख रुपये मिलने होते हैं। हालांकि उसे महज 10 लाख रुपये  दिए जाते हैं, और चार लाख रुपयों की घपलेबाजी होती है। इससे परेशान होकर जमनाप्रसाद एक अवैध व्यवस्था के खिलाफ लड़ने का फैसला करता है, लेकिन क्या वह इस सिस्टम के खिलाफ जीत हासिल कर पाएगा। 



The Little Mermaid Trailer: ऑस्कर के दौरान रिलीज हुआ 'द लिटिल मरमेड' का ट्रेलर, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

Kanjoos Makhichoos Trailer out of Kunal Kemmu Shweta Tripathi Piyush Mishra will stream on ZEE5 original film
Kanjoos Makhichoos - फोटो : social media

निर्देशक की जी5 पहली हिंदी फिल्म
निर्देशक विपुल मेहता ने कहा कि कंजूस मक्खीचूस लखनऊ से संबंध रखने वाले एक मध्यवर्गीय, सरल दिमाग वाले पांडे परिवार की कहानी है। फिल्म में दर्शाया गया हास्य भी बहुत स्वाभाविक है। जमनाप्रसाद एक कंजूस दिमाग का व्यक्ति है और उसके कंजूस तरीके दर्शकों का दिल चुरा लेंगे। कुल मिलाकर, ज़ी के साथ मेरी यात्रा हमेशा के लिए रही है, क्योंकि मेरा पहला शो 'कोशिश एक आशा' ज़ी पर प्रसारित हुआ था और अब मेरी पहली हिंदी फिल्म कंजूस मक्खीचूस भी ज़ी5 पर रिलीज हो रही है।

Exclusive: ‘मैं अटल हूं’ के निर्माता ने समीर वानखेड़े की बायोपिक से झाड़ा पल्ला, बोले, मेरा कोई लेना देना नहीं

विज्ञापन

Kanjoos Makhichoos Trailer out of Kunal Kemmu Shweta Tripathi Piyush Mishra will stream on ZEE5 original film
Kanjoos Makhichoos - फोटो : social media

फिल्म को लेकर कुणाल खेमू ने कही यह बात
अभिनेता कुणाल खेमू ने कहा- कंजूस मक्खीचूस उस तरह की फिल्म है जिसे मैं अपने परिवार के साथ देखना पसंद करूंगा क्योंकि यह पूरी तरह से लोगों का मनोरंजन करने वाली फिल्म है। इसमें ड्रामा, कॉमेडी,ट्विस्ट, एक प्यारा मैसेज और ढेर सारा एंटरटेन है। साथ ही, मैंने अपने सह-अभिनेताओं और पूरे क्रू के साथ शूटिंग करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया क्योंकि सेट पर एनर्जी बहुत अच्छी थी। मुझे यकीन है कि मेरे फैंस और उनके परिवार इस फिल्म को देखकर मजा आएगा। 

Sun Cinema : 'भूत बंगले' ने राजेंद्र कुमार को बनाया था सुपरस्टार, राजेश खन्ना ने खरीदकर खत्म कर दिया था करियर!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed