Kangna Ranaut: ऐश्वर्या राय बच्चन की मुरीद हुईं कंगना रनौत, PS-1 का वीडियो शेयर एक्ट्रेस को बताया 'फुल मून'
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत बॉलीवुड एक्टर्स को खास पसंद नहीं करती हैं, पर उनका दिल कब किसके लिए पिधल जाए किसी को नहीं पता। हाल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब कंगना ने ऐश्वर्या राय की तारीफों के पुल बांध दिए।
विस्तार
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत बॉलीवुड एक्टर्स को खास पसंद नहीं करती हैं, पर उनका दिल कब किसके लिए पिधल जाए किसी को नहीं पता। हाल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब कंगना ने ऐश्वर्या राय की तारीफों के पुल बांध दिए। कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर महिलाओं की खूबसूरती पर बात की और ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या के साथ तृषा कृष्णन भी दिखाई दे रही हैं। क्लिप में पोन्नियिन सेलवन 1 की नंदनी (ऐश्वर्या) और कुंदवई (तृषा) बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
कंगना रणौत ने फिल्म से ये वीडियो शेयर करते हुए 40 से 50 उम्र की महिलाओं की खूबसूरती की तारीफ की है और ऐश्वर्या-तृषा को फुल मून बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "बॉलीवुड के गीतकारों ने सोलह साल की बाली उमरिया (युवा) के बारे में काफी कुछ लिखा है, लेकिन चालीस या पचास की उम्र वाली महिला में सेंसुअलिटी, सेक्सुअलिटी और सिडक्शन का इस्तेमाल करने असफल रहे, क्योंकि वह न केवल सुंदर हैं बल्कि स्मार्ट और अनुभवी भी हैं। ये एक शानदार कॉम्बिनेशन है। दो फुल मून।"
बता दें कि पोन्नियिन सेल्वन 1 और पार्ट 2 दोनों को ही दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी। फिल्म में सबसे ज्यादा जिस अभिनेत्री को प्रशंसा मिली, वह ऐश्वर्या राय बच्चन थीं। 49 साल की ऐश्वर्या की खूबसूरती और चार्म देख हर कोई उनका मुरीद हो गया था।
कंगना रणौत की अपकमिंग फिल्मों की एक लंबी कतार है, जिसका उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह जल्द ही तेजस, इमरजेंसी और चंद्रमुखी 2 में नजर आएंगी। ये तीनों फिल्में इसी साल रिलीज होगीं। कंगना की चंद्रमुखी 2 जहां 19 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वहीं तेजस की रिलीज डेट 20 अक्टूबर है। वहीं, कंगना की मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी 24 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: 'हमारी फोन पर भी बात होती है', लखनऊ में अखिलेश से मुलाकात के बाद बोले रजनीकांत, अयोध्या के लिए रवाना हुए