फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangna Ranaut: emergency actress gave statement on messing with karan johar said i speak against the system

Kangna Ranaut: 'व्यक्ति के नहीं, सिस्टम के खिलाफ बोलती हूं', बायकॉट-करण जौहर से दुश्मनी पर बोलीं कंगना

Mon, 08 May 2023 12:03 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 08 May 2023 12:03 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बयान अक्सर किसी न किसी को चुभ जाते हैं। जिनमें से एक नाम करण जौहर का भी है। एक्ट्रेस करण पर आए दिन तंज कसती हुई नजर आती हैं।

विज्ञापन
Kangna Ranaut: emergency actress gave statement on messing with karan johar said i speak against the system
कंगना रनौत, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कही जानी वाली कंगना रनौत एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड से लेकर राजनीति मुद्दों पर कंगना खुलकर अपनी राय पेश करती हैं। उनकी इस बेबाकी के चलते कई बार उनकी दूसरे कलाकारों के साथ बहस भी हो जाती है।

विज्ञापन

बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म पर कंगना आए दिन अपनी भड़ास निकालती रहती हैं। इस मुद्दे पर जब-जब कंगना बात करती हैं वह करण जौहर को इसमें घसीट लेती हैं। कंगना तो करण जौहर को नेपोटिज्म का किंग भी कहती हैं। उनका मानना है कि करण ने स्टार्स किड्स को लॉन्च करने का जिम्मा उठाया हुआ है। इसी बीच हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब कंगना से पूछा गया कि वह करण जौहर से पंगा क्यों लेती हैं। इस पर कंगना ने खुलकर अपनी राय पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangna Ranaut: emergency actress gave statement on messing with karan johar said i speak against the system
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत के मुताबिक वह किसी व्यक्ति के नहीं बल्कि एक सिस्टम के खिलाफ बोलती हैं। कंगना का मानना है कि करण जौहर कुछ लोगों को प्रिवलैज्ड फील करवाते हैं। क्योंकि वह फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आती हैं तो उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें इंग्लिश बोलनी नहीं आती थी तो उसका भी मजाक बनाया गया। उन्हें लोगों द्वारा सेकेंड क्लास का महसूस करवाया गया। 

विज्ञापन

वहीं कंगना ने बॉलीवुड में चल रहे बायकॉट ट्रेंड पर भी बात की। कंगना ने बायकॉट से होने वाले नुकसान पर कहा कि देश के लोगों की जनसंख्या काफी है तो ऐसे में इसका कोई बड़ा असर नहीं पडे़गा। बता दें, करण जौहर ने कई स्टार किड्स को लॉन्च किया है। जिसके चलते कगंना आए दिन उन्हें आड़े हाथ लेती रहती हैं। कंगना का मानना है कि स्टार किड्स को बिना किसी मेहनत के आसानी से काम मिल जाता है।

यह भी पढ़ें: 'द केरल स्टोरी' पर्दे के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार! जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed