ये है 'कृष 3' का सबसे बड़ा सरप्राइज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कृष 3' फिल्म में कंगना रनौत एलियन के नए अवतार के साथ साथ बतौर गायिका भी एक नयी जिम्मेदारी निभाने जा रही हैं. यह पहला मौका है जब कंगना किसी फिल्म में गाना गा रही हैं।
इस फिल्म के कंपोजर राकेश रोशन का कहना है कि कंगना जन्मजात कलाकार हैं। कंगना ने फिल्म में काफी मुश्किल गाना गाया है। इस तरह का रोमांटिक गाना बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में कंगना के रोमांटिक गाने के अलावा एक आइटम सॉन्ग भी हैं।
'कृष 3' इस लिहाज से कंगना के प्रशंसकों को चौंकाएगी क्योंकि इस फिल्म में वह निगेटिव किरदार के साथ साथ गाना भी गा रही है।
'कृष 3' चार नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विवेक ओबेरॉय भी नजर आएंगे।