{"_id":"5e277b388ebc3e4b650a9139","slug":"kangana-ranaut-wants-to-make-a-film-on-chandragupta-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्णिका के बाद चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना रनौत, जाहिर की इच्छा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मणिकर्णिका के बाद चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना रनौत, जाहिर की इच्छा
Wed, 22 Jan 2020 03:59 AM IST
Mishra Mishra
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 22 Jan 2020 03:59 AM IST
विज्ञापन
manikarnika
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी। इन दिनों बॉलीवुड में एतिहासिक फिल्मों की बाढ़ आ गई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तानाजी इसका बेहतरीन उदाहरण है। अभिनेत्री कंगना एक बार फिर ऐसी ही फिल्मों पर दांव लगना चाहती हैं।
विज्ञापन
इन दिनों कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म पंगा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते दिन अभिनेत्री बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं थीं। यहां एक कार्यक्रम के दौरान कंगना ने अपनी इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
पीटीआई से बातचीत में मणिकर्णिका फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा चुकी कंगना से यह पूछे जाने पर कि क्या वे बिहार के किसी एतिहासिक व्यक्ति पर कोई फिल्म करना चाहती हैं, कंगना ने कहा 'मैं चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बनाना चाहती हूं'।
विज्ञापन
कंगना ने बताया कि उन्होंने मुंबई में मणिकर्णिका नाम से एक प्रोडक्शन हाउस खोला है और इसके तहत वह अपनी पहली फिल्म अयोध्या बना रही हैं।
बिग बॉस में आने वाला है सबसे बड़ा ट्विस्ट, घर में होंगी पांच वाइल्ड कार्ड