वंदे मातरम विवाद के बीच कंगना रनौत का सोनिया गांधी पर तंज, फिल्म ‘द ओडिसी’ का मीम शेयर कर कही ये बात
Kangana Ranaut on Sonia Gandhi: एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर तंज कसा है। यह मामला स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है।
विस्तार
कंगना ने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' का एक मीम शेयर किया, जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी की कथित प्रतिक्रिया का मजाक उड़ाया है।
कंगना ने सोनिया गांधी पर शेयर किया मीम
कंगना ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' के एक सीन पर बना मीम रीपोस्ट किया। इस सीन में ओडीसियस सायरन का गाना सुनकर चिल्लाता हुआ नजर आता है। कहानी के मुताबिक सायरन ऐसी खतरनाक जीव-जैसी महिलाएं हैं, जो अपनी आवाज से समुद्र में गुजरने वाले नाविकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं और उनकी मौत का कारण बनती हैं।
इस मीम में ओडीसियस की प्रतिक्रिया की तुलना सोनिया गांधी की वंदे मातरम सुनने के दौरान कथित प्रतिक्रिया से की गई थी। कंगना ने इस मीम को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं आमतौर पर मीम्स पसंद नहीं करती और न ही उन्हें पोस्ट करती हूं, लेकिन इसे देखकर मुझे बहुत हंसी आ गई।’
No one :
— microaggression (@mutton2pyaza) August 15, 2026
Absolutely no one :
Sonia Gandhi after 2nd verse : pic.twitter.com/SGX16RFTNX
क्या है सोनिया गांधी और वंदे मातरम का विवाद?
- कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
- BJP के कई नेताओं ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के पूरे संस्करण को गाए जाने पर आपत्ति जताई थी।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने कार्यक्रम के बीच में वंदे मातरम को रोकने के लिए कहा था।
- रविवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई।
- हालांकि, कांग्रेस ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि वंदे मातरम के पूरे संस्करण को रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई थी।
- कांग्रेस के मुताबिक, सोनिया गांधी सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी मांग रही थीं, क्योंकि वह काफी देर से खड़े थे।
ये भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की ट्रोलिंग पर बीजेपी आईटी सेल को घेरा, बेटी के राजनीति में आने पर कही ये बात