फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut spent Rs 65 lakh on interiors of her vanity van reveals supplier Ketan Rawal

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने 65 लाख में कस्टमाइज कराई वैनिटी वैन, कभी सेट पर चट्टान के पीछे बदलती थीं कपड़े

Sun, 19 Mar 2023 03:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 19 Mar 2023 03:10 PM IST
सार

करियर के शुरुआती दिनों में कंगना ने वह दिन भी देखे हैं, जब शूटिंग के दौरान चट्टान के पीछे जाकर कपड़े बदलती थीं, लेकिन अपनी सफलता से कंगना ने आज सबका मुंह बंद करवा दिया है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut spent Rs 65 lakh on interiors of her vanity van reveals supplier Ketan Rawal
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत अपनी फिल्मों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरती रहती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। कंगना उन अभिनेत्रियों में से एक रही हैं, जिन्होंने ऑडियंस को बॉलीवुड का डार्क साइड दिखाया है। करियर के शुरुआती दिनों में कंगना ने वह दिन भी देखे हैं, जब शूटिंग के दौरान चट्टान के पीछे जाकर कपड़े बदलती थीं, लेकिन अपनी सफलता से कंगना ने आज सबका मुंह बंद करवा दिया है। अभिनेत्री के पास आज एक अपना वैनिटी वैन है. जिसे उन्होंने कस्टमाइज भी कराया है।

विज्ञापन

Kangana Ranaut spent Rs 65 lakh on interiors of her vanity van reveals supplier Ketan Rawal
कंगना रनौत - फोटो : social media

कंगना को उनकी वैनिटी वैन के लिए बेहद ट्रेडिशनल लुक चाहिए
कंगना के वैनिटी वैन की जानकारी केतन रावल ने दिया है। केतन रावल ने कई बॉलीवुड सेलेब्स के वैनिटी वैन के तैयार किया है। केतन रावल ने कंगना की वैनिटी वैन के बारे में बताते हुए कहा, ‘कंगना को उनकी वैनिटी वैन के लिए बेहद ट्रेडिशनल लुक चाहिए था। वह चाहती थीं कि वैनिटी वैन में जाकर उन्हें घर जैसा फील हो। इसलिए वह  अपने घर के लुक की तरह ही अपने वैनिटी वैन को भी कस्टमाइज्ड कराना चाहती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि  सोफे पर नक्काशी की गई और चेयर्स को भी ओरिजिनल वुड से बनाया है। कंगना की  वैनिटी वैन 65 लाख रुपये में बनाई गई है।’

Taapsee Pannu: साड़ी के एक ब्रांड ने तापसी को कर दिया था रिजेक्ट? एक्ट्रेस ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut spent Rs 65 lakh on interiors of her vanity van reveals supplier Ketan Rawal
कंगना रनौत - फोटो : social media

पूनम ढिल्लो की वजह से ही वैनिटी वैन का कॉन्सेप्ट हमारे आया
केतन ने कंगना के अलावा बॉलीवुड के और सेलेब्स  वैनिटी वैन के बारे में भी बताया और कहा कि अभिनेत्री पूनम ढिल्लो की वजह से ही वैनिटी वैन का कॉन्सेप्ट हमारे आया था। यही नहीं, उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की वैनिटी वैन के बारे में भी बताया और कहा, ‘शाहरुख की वैन इतनी बड़ी है कि इसे हर जगह नहीं ले जाया जा सकता. इसलिए शाहरुख खान की तरफ से वैन की डिमांड आती रहती है।’

South Cinema : साउथ फिल्म इंडस्ट्री की यह अभिनेत्रियां है करोड़ो की मालकिन, लिस्ट में शामिल है ये बड़े नाम

विज्ञापन

Kangana Ranaut spent Rs 65 lakh on interiors of her vanity van reveals supplier Ketan Rawal
कंगना रनौत - फोटो : social media

 केतन पूरी इंडस्ट्री में कुल 65 वैनिटी वैन के मालिक हैं
आपको बता दें कि केतन पूरी इंडस्ट्री में कुल 65 वैनिटी वैन के मालिक हैं। यही नहीं, अंबानी से लेकर मुंबई पुलिस तक उनकी वैनिटी वैन का प्रयोग करते हैं। बता दें कि साउथ इंडस्ट्री भी केतन की वैनिटी वैन का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed